शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

महाकुम्भ मेले में बच्चों व महिलाओं की सहायता के लिये स्थापित होगा सहायता केन्द्र, मेलाधिकारी से मिले महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 18, 2021 5:04 अपराह्न

हरिद्वार। मेलाधिकारी दीपक रावत से आज मेला नियंत्रण भवन सीसीआर में महिला कल्याण विभाग के जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम समन्वयक ने महाकुम्भ मेले में बच्चों व महिलाओं की सहायता के लिये एक सहायता केन्द्र स्थापित करने हेतु स्थान उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में मुलाकात की।

इस मौके पर अधिकारियों ने मेलाधिकारी दीपक रावत को जानकारी दी कि इस सहायता केन्द की प्रमुख अवधारणा- चाइल्ड फ्रैण्डली, जीरो चाइल्ड मिसिंग, जीरो चाइल्ड लेबर, महिला फ्रेण्डली आदि है। इस केन्द्र में छह वर्ष तक के बच्चों एवं महिलाओं के लिये विशेष व्यवस्था रहेगी, जिसमें अगर कोई महिला गंगा जी में स्नान करना चाहती हैं, तो वह अपने छह साल तक के बच्चे को इस केन्द्र में रखकर महाकुम्भ में स्नान कर सकती हैं तथा उनके बच्चे की पूरी देख-रेख व पौष्टिक भोजन की व्यवस्था इस केन्द्र की होगी। इसके अतिरिक्त इस केन्द्र में कई भाषाओं-कन्नड़, मलयालम, गुजराती आदि को जानने वाले स्वयं सेवक भी होंगे, जो इन क्षेत्रों से आने वाले बच्चों व महिलाओं से उनकी भाषा में ही बातचीत करके उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने इस योजना की प्रशंसा की तथा अधिकारियों को केन्द्र स्थापित करने हेतु स्थान तथा फर्नीचर आदि की सुविधायें उपलब्ध कराने का पूरा भरोसा दिलाया। इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, महिला कल्याण विभाग के जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश सिंह भदौरिया तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम समन्वयक दुर्गा चमोली सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 26 साल बाद भी नहीं बनी नीति, बेरोजगार लैब टेक्नोलॉजिस्टों का फूटा गुस्सा; “सरकार जवाब दे – आखिर कब मिलेगा रोजगार?” 19 मई को सचिवालय कूच और अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • कोटद्वार में ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस वाहन चालकों पर कार्रवाई, सड़क पर खुद उतरे एसडीएम संदीप कुमार
  • भारत के बच्चों को भोजन के अलावा भी और चीजों की आवश्यकता है
  • लाता गांव में प्राथमिक विद्यालय संचालन की मांग
  • पारिवारिक विवाद के बाद घर छोड़ निकले बुजुर्ग का सहारा बनी पुलिस
  • कोटद्वार स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार
  • मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
  • कोटद्वार में चला विशेष चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
  • सड़कों के निर्माण में लापरवाही पर भड़के सांसद अनिल बलूनी, दिशा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार, बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे
  • कोटद्वार में विकास कार्यों को मिली गति, झंडीचौड़ उत्तरी में पेयजल योजना का शिलान्यास
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.