posted on : फ़रवरी 18, 2021 2:57 अपराह्न
कोटद्वार : उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने उत्तराखंड के वीर शहीद मेजर विभुति कुमार ढौंडियाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। आज ही के दिन दो साल पहले मेजर विभूति ढोंडियाल शहीद हो गए थे। शहीद मेजर विभूति को बचपन से ही सेना में जाने का जुनून था। कक्षा सात से ही विभूति ने सेना में जाने की कोशिशें शुरू कर दी थीं। उन्होंने वर्ष 2000 में सेंट जोजेफ्स एकेडमी से 10वीं और 2002 में पाइन हाल स्कूल से 12वीं पास की। इसके बाद उन्होंने डीएवी कॉलेज से बीएससी पास की।



