posted on : फ़रवरी 17, 2021 11:23 अपराह्न
देहरादून : उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्तावों पर हुई चर्चा. चमोली ऋषि गंगा में आयी आपदा में मृत व्यक्तियों को कैबिनेट ने दी श्रद्धांजलि. 2 मिनट का कैबिनेट ने रखा मौन.
- उत्तराखंड वन विकास निगम में 7 वे वेतनमान के तहत आवास भत्ते को मंजूरी.
- जल विधुत निगम का वार्षिक प्रतावेदन को सदन की पटल पर रखने को मंजूरी.
- ऊर्जा विभाग के तीनों निगमो में एमडी, डायरेक्टर के चयन में बदलाव को मंजूरी.
- इंदू कुमार पांडेय की रिपार्ट के आधार पर ही एमडी और डायरेक्टर की नियुक्ति होगी.
- महिलाओं को खातेधारक में लाने का अध्यादेश को मंजूरी.
- अवैध निर्माण को लेकर कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला.
- सैटेलाइट के माध्यम से होगी अवैध निर्माण पर निगरानी.
- वन टाइम स्टाइलमेंट को भी कैबिनेट ने दी मंजूरी.
- हर की पौड़ी से चंडी देवी मंदिर रोपवे को मंजूर.
- सेवा का अधिकार अधिनियम के प्रत्यावेदन की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखने को मंजूरी.
- राज्यपाल के अभिभाषण के लिए मुख्यमंत्री को कैबिनेट ने सौंपापा जिम्मा.
- बजट भाषण के लिए सौंपा जिम्मा.
- 5 पंचायतों को बनाया गया नगर पंचायत.
- 1 नगर पंचायत से बनी नगर पालिका.
- उत्तराखंड में घरेलू, वाणिज्यिक, औद्योगिक, नलकूप श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को विलंब अभिभार में छूट देने की योजना को कैबिनेट ने दी मंजूरी.
- वित्तीय वर्ष 2021 और 2022 के वित्तीय वर्ष के बजट को मंजूरी.



