posted on : फ़रवरी 17, 2021 8:28 अपराह्न
ऋषिकेश : यात्रा प्रशासन संगठन ऋषिकेश की ओर से चारधाम यात्रा के संबंध में 20 फरवरी को आयोजित होने वाली यात्रा बैठक टल गयी है। अब बैठक हेतु नयी तिथि घोषित की जायेगी। यात्रा प्रशासन संगठन के वैयक्तिक अधिकारी ए.के.श्रीवास्तव ने बताया कि गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा की बैठक बुलायी गयी थी। गढ़वाल आयुक्त के तपोवन(चमोली) आपदा कार्यों के संचालन में ब्यस्त होने के कारण चारधाम यात्रा बैठक स्थगित की गयी है। बैठक हेतु शीघ्र नयी तिथि घोषित की जायेगी।



