कोटद्वार । शहीद मुकेश बिष्ट स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीआईसी कुंभीचौड़ के नाम रहा । फुटबॉल प्रतियोगिता का कार्यक्रम विजेता खिलाडियों को पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ । मोटाढाक स्थित खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को जीआईसी कुंभीचौड़ एवं बलूनी पब्लिक स्कूल के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, बेहद ही रोमांचक मुकाबले में, एक्ट्रा टाइम में जीआईसी कुंभीचौड़ ने बलूनी पब्लिक स्कूल को 3-2 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइलन मैच में बतौर मुख्य अतिथि शैलेन्द्र सिंह बिष्ट ने विजेता टीमों को पुरस्कृत कर टॉफी भेंट की । शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाली ने खेलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया ।



