रविवार, मई 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जदयू की जनसुनवाई : प्रदेश में बाढ़ की अभी कोई स्थिति नहीं है: संजय कुमार झा

प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को कार्यकत्ताओं के दरबार में माननीय मंत्री कार्यक्रम में बिहार सरकार के जल संसाधन तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा हुए सम्मिलित

शेयर करें !
posted on : जुलाई 22, 2022 8:55 अपराह्न
  • गत वर्ष 400 मिमी वर्षा की तुलना में इस वर्ष एक जून से 21 जुलाई तक मात्र 215 मिलीमीटर वर्षा हुई है: संजय कुमार झा
  • 2025 तक हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाना होगा सुनिश्चित: संजय कुमार झा
  • जदयू आतंकी कार्यों के विरुद्ध, जो गलत काम करेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी:संजय कुमार झा
बिहार ब्यूरो

पटना : जदयू प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को कार्यकत्ताओं के दरबार में माननीय मंत्री कार्यक्रम में जल संसाधन तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा जी सम्मिलित हुए। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुन उनका समाधान किया व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए जल संसाधन तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा जी ने कहा कि प्रति वर्ष इस समय तक हमलोग जहां बाढ़ की समस्या से लड़ते थे वहीं इस वर्ष प्रदेश में अब तक काफी कम वर्षा होने के कारण सूखे की आशंका से ग्रसित हैं। एक जून से 21 जुलाई तक राज्य में इस वर्ष मात्र 215 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि इसी अवधि में विगत वर्ष 400 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग लगातार बैठक कर रहे है, ताकि सिंचाई में कोई परेशानी ना हो। सभी जगहों पर टेल इंड तक पानी पहुंचे, इसका प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार से भी लगातार वार्ता हो रही है और अब रिहंद डैम से 12000 क्यूसेक पानी प्रतिदिन मिल रहा है। प्रदेश में बाढ़ की अभी कोई स्थिति नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का कमिटमेंट है कि 2025 तक हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाया जाए, इसके लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है और डिटेल रिपोर्ट भी बन गयी है। जल संसाधन, लघु सिंचाई, कृषि, ऊर्जा एवं पंचायती राज कुल पांच विभाग इस पर काम कर रहे हैं। भारत सरकार की ड्रिप स्कीम के तहत हम पुराने बांध और बराज की रिपेयरिंग के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेज रहे हैं। जिसके तहत 70ः राशि विश्व बैंक से ऋण के रूप में प्राप्त होगी। खड़गपुर झील 146 वर्ष पुरानी है जबकि अट्ठारह बांध 25 वर्ष पुराने हैं। वीरपुर कोसी बराज भी 50 वर्ष का हो गया है इंद्रपुरी बराज की स्थिति पर भी ध्यान दिया जा रहा है। ड्रिप स्कीम के तहत 22 बांध एवं तीन बराज के पुनर्वास हेतु प्रस्ताव भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि बेलवा घाट-शिवहर इंटरलिंकिंग पर काम चल रहा है, इसके साथ ही छह अन्य परियोजनाओं का सर्वे कराया गया है। दक्षिण बिहार में सिंचाई के लिए कुछ योजनाएं योजनाओं पर काम चल रहा है। गंगा में गाद की समस्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस पर केंद्र सरकार विचार कर रही है, हम लोगों ने भी अपनी समस्या भेजी है। नए-नए क्षेत्रों में वाटर लॉगिंग के निदान हेतु विभिन्न नदियों में गाद की समस्या का समाधान आवश्यक है।

उपराष्ट्रपति के चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी द्वारा भाग नहीं लिए जाने संबंधी एक सवाल पर उन्होंने इसे एक विशेष स्थिति बताते हुए कहा कि सभी दल निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होते हैंस पीएफआई के स्लीपर सेल संबंधी एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी भी गलत काम को जदयू कंडेम करती रही है। हम आतंकी कार्यों के विरुद्ध हैं। जो भी गलत काम करेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी ही और राज्य सरकार ने पिछले 16 वर्षों से लगातार इसे प्रमाणित किया है। कौन क्या बोलता है उस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है पर प्रदेश की नीतीश सरकार में आजतक सिर्फ एक स्थान पर एक दिन के लिए कर्फ्यू लगा यह अपने आप में स्थिति स्पष्ट करती है। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सह विधान पार्षद रवीन्द्र प्रसाद सिंह जी, राष्ट्रीय सचिव श्री राजीव रंजन प्रसाद, मुख्यालय प्रभारी उपाध्यक्ष डॉ0 नवीन आर्य चन्द्रवंशी एवं महासचिव श्री अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी से मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रतिनिधि मंडल, आश्वासन पर हड़ताल स्थगित
  • नगाण गांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का किया उल्लेख
  • कुंभ मेला-2027 : यातायात प्रबंधन बहुआयामी रणनीति पर कामऔर संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष फोकस
  • श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण – डॉ. धन सिंह रावत
  • नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव – डॉ. धन सिंह रावत
  • मानसून से पहले उत्तराखण्ड को बड़ी सौगात, सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम से एलर्ट का सफल परीक्षण, राज्य ने जल्द लागू किए जाने के लिए की थी पैरवी, मुख्यमंत्री ने जताया केंद्रीय गृह मंत्री का आभार, कहा-उत्तराखण्ड के लिए वरदान साबित होगी यह तकनीक
  • गोट वैली से बदली तकदीर : देवन गांव की पूजा कंडारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन बना सहारा
  • हरिद्वार में विवाद, गंगा में कुत्ते का स्नान और मछलियों का शिकार
  • उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
  • उत्तराखंड भाजपा में चुनावी मंथन तेज, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का तीन दिवसीय दौरा तय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.