कोटद्वार । पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने बुधवार को उप जिलाधिकारी के माध्यम से कृषि मंत्री भारत सरकार नरेंद्र सिंह तोमर को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि कृषि कानून के चक्कर में केंद्र सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र चल रहा है । यह षड्यंत्र विपक्ष द्वारा चलाया जा रहा है इस षड्यंत्र को पूर्व सैनिक सेवा परिषद समय समय पर सरकार को पहुंचाने की कोशिश कर रही है । कृषि कानून के संबंध में इनसे कई बार वार्ता भी हो चुकी है अब सरकार को इन फर्जी किसानों से सख्ती से निपटना चाहिए साथ ही 26 जनवरी को यह किसान सरकार को गुमराह कर चुके हैं । इसलिए भूतपूर्व सैनिक मांग करते हैं कि केंद्र सरकार शक्ति से आदेश जारी करें व भड़काने वाले नेताओं पर रासुका लगा कर जेल भेजें ।




