पौड़ी : विश्व सामाजिक न्याय दिवस (World Day on Social Justice) के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा 20 फरवरी 2021 को समय दोपहर 01:00 बजे मैसमोर इंटर कॉलेज पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सिविल जज(सी.डि.)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल इन्दु शर्मा ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के माह फरवरी, 2021 के प्लान ऑफ़ एक्शन के अनुपालन में इस जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने मैसमोर इंटर कालेज, पौड़ी के प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि आयोजित शिविर में लोगों के बैठने की व्यवस्था बनाने के साथ ही जागरूकता शिविर को सफल बनाने के लिये सहयोग देने को कहा। कहा कि शिविर में प्रतिभाग करने के लिये स्थानीय छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी उक्त कार्यक्रम के संबंध में सूचना देना सुनिश्चित करें।



