कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र के लालपानी की महिलाओ द्वारा बुधवार को काशीरामपुर तल्ला स्थित गोधाम से निराश्रित गोवंश को खोले जाने और उनके द्वारा कृषि भूमि को नुकसान पहुंचाने हेतु अंजू पुंडीर के नेतृत्व में एक रैली निकालकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर निगम व तहसील पहुंचे। जहां पर नगर आयुक्त व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया ।

ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नगर निगम द्वारा काशीरामपुर तल्ला में गोधाम का निर्माण करवाया गया है जिसमें की लगभग 40 आवारा पशुओं को रखा गया था इनकी देखरेख के लिए निगम द्वारा एक कर्मचारी की व्यवस्था भी की गई थी किंतु नगर निगम द्वारा उक्त कर्मचारी का मानदेय नहीं दिया गया इस कारण कर्मचारी नौकरी छोड़ कर चला गया । वर्तमान में कोई भी कर्मचारी ना होने के कारण नगर निगम द्वारा सभी आवारा पशुओं को छोड़ दिया गया । अब यह आवारा पशु ग्रामीण क्षेत्रों में घुसकर काश्तकारों की फसल चौपट कर रहे हैं ।
उन्होंने फसलों के नुकसान का मुआवजा देने हेतु नगर निगम व प्रशासन से मांग की है । लाल पानी की स्थानीय महिलाओं को हिन्दू युवा वाहिनी ने भी अपना समर्थन दिया । इस अवसर पर माया नेगी, उषा देवी, माता देवी, शशि देवी, सावित्री देवी, मधु देवी, कमला, सावित्री, भारती देवी, गुड्डी देवी, कलावती देवी, मधु देवी, विजेंद्र सिंह रावत, जगमोहन सिंह, दीपक पांडे, सुधीर बहुगुणा, राजेश नौटियाल आदि लोग मौजूद रहे।



