शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर की ठगी तो STF साईबर क्राइम पुलिस ने कराये पीड़ित के रूपये वापस

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 16, 2021 10:03 अपराह्न

देहरादून : स्पेशल टास्क फोर्स STF उत्तराखंड के अंतर्गत कार्यरत साईबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा आज 16 फरवरी 2021 का साइबर बुलेटिन CYBER BULLETIN :

  1. कांवली रोड देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन को एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया । जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा एसबीआई क्रेडिट कार्ड का प्रयोग किया जाता है , एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हे फोन के माध्यम से सम्पर्क कर स्वंय को क्रेडिट कार्ड डिपार्टमेन्ट से बताते हुये उनके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने हेतु क्रेडिट कार्ड की जानकारी दिये जाने हेतु कहा गया जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी अज्ञात व्यक्ति की दे दी गयी जिस पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके क्रेडिट कार्ड से तत्काल रुपये 1,40,000/- की धोखाधडी कर ली गयी । उक्त प्रार्थना पत्र की जांच उपनिरीक्षक राजीव सेमवाल व कानि पवन कुमार द्वारा की गयी व प्रकरण में कानि पवन कुमार द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरण के आधार पर सम्बन्ध ई-वालेट कम्पनी Easy Buzz से पत्राचार किया गया व शिकायतकर्ता की कुल ठगी गयी धनराशि में तत्काल रुपये 01 लाख /- फ्रीज कराते हुये शिकायतकर्ता को वापस कराये गये अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिकायतकर्ता की धनराशि जिस आनलाईन गेटवे व मोबाइल नम्बर के माध्यम से प्राप्त की गयी उक्त की जानकारी सम्बन्धित नोडल अधिकारी से प्राप्त कर प्रकरण में बाद तकनीकि सहायता उपलब्ध कराते हुये प्रकरण अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित जनपद को प्रेषित किया गया है ।
  2. भगवानपुर हरिद्वार निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन को एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया । जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा अपने आन्ध्रा बैक खाते का एटीएम धनराशि निकालने के प्रयोग किया गया तथा एटीएम व बैक सम्बन्धी सभी दस्तावेज उनके पास उपलब्ध होने के बाद भी उनके खाते से लागतार 08 बार मेंर रुपये 75000/- किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम क्लोनिग के माध्यम से निकाल लिये गये । उक्त प्रार्थना पत्र की जाच उपनिरिक्षक हिम्मत शाह द्वारा की गयी तो शिकायतकर्ता की धनराशि मुज्जफरनगर मे स्थित एटीएम मशीन से निकलना पाया गया । प्रकरण में आवश्यक तकनीकि जानकारी प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
  3. ऋषिकेश जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन को एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया , जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा ऑनलाईन शॉपिग हेतु shopclous एप्प का प्रयोग किया जाता है , एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हे फोन के माध्यम से सम्पर्क कर स्वंय को Shopclouse से बताते हुये कहा कि उनके द्वारा उक्त एप्प से जो भी ऑनलाईन शॉपिग की गयी है , उसके बदले उन्हे Shopclouse के माध्यम से कार ईनाम में दी जानी है जिस हेतु उन्हे विभिन्न टैक्स आदि के रुप में रुपये 144000/- जमा करने होगे , जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा विश्वास कर उक्त धनराशि बैक खातो में जमा करायी गयी । उक्त प्रार्थना पत्र की जांच उपनिरिक्षक राजेश ध्यानी द्वारा की गयी व शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराये गये बैक डिटेल के आधार पर ज्ञात हुआ कि शिकायतकर्ता की धनराशि स्टेट बैक ऑफ इण्डिया की कोलापुर स्थित शाखा में जाना पाया गया शिकायतकर्ता से जिस मोबाइल नम्बर द्वारा धोखाधडी की गयी उक्त नम्बर की जानकारी की गयी तो उक्त नम्बर उत्तर प्रदेश सर्किल का होना पाया गया । प्रकरण में आवश्यक तकनीकि जनकारी प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
  4. खानपुर जनपद हरिद्वार निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन को एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया , जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया कि एक व्यक्ति द्वारा उन्हे फोन के माध्यम से सम्पर्क स्वंय को उनका रिश्तेदार बताकर उनके गूगल पे एंव पेटीएम खाते की जानकारी प्राप्त कर धोखाधडी से उनके खाते से रुपये 50099/- की धोखाधडी कर ली गयी ,उक्त प्रार्थना पत्र की जांच उपनिरिक्षक निर्मल भट्ट द्वारा की गयी व शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराये गये बैक डिटेल के आधार पर ज्ञात हुआ कि शिकायतकर्ता की धनराशि पेटीएम वालेट के माध्यम बैक ऑफ महाराष्ट्रा के खाते में जाना पाया गया शिकायतकर्ता से जिस मोबाइल नम्बर द्वारा धोखाधडी की गयी उक्त नम्बर की जानकारी की गयी तो उक्त नम्बर उत्तर प्रदेश सर्किल का होना पाया गया । प्रकरण में आवश्यक तकनीकि जनकारी प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

साईबर सुरक्षा टिप

  • कभी भी अपनी व्यक्तिगत या बैंकिग डिटेल्स फोन व वाट्सअप कॉल पर किसी से भी साझा न करें । कोई भी बैंक या वॉलेट आपको फोन कर आपकी बैंकिग डिटेल नही मांगता है ।
  • कृपया गूगल या अन्य किसी सर्च इंजन पर किसी कम्पनी / बैंक का कस्टूमर केयर नम्बर न ढूंढें । कस्टमर केयर का नम्बर सम्बन्धित कम्पनी / बैंक की अधिकारिक वैबसाईट से ही देखें ।
  • कभी भी किसी से अपने डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड की जानकारी शेयर न करें । कोई भी बैंक या वॉलेट आपको फोन कर आपकी बैंकिग डिटेल नही मांगता है ।
  • फेसबुक, मेट्रीमोनियल साईट्स, डेटिंग एप्प व अन्य सोशल साईट्स में किसी भी अज्ञात व्यक्ति/महिला से मित्रता न करें न ही उसके बहकावें मे आये ।

किसी भी साईबर शिकायत / सुझाव के लिए–

संपर्क: 0135-2655900

email- ccps.deh@uttarakhandpolice.uk.gov.in

फेसबुक – https://www.facebook.com/cyberthanauttarakhand/

“हो सकती है आपको बाधा, न करें अपनी निजि जानकारी साँझा”

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारत के बच्चों को भोजन के अलावा भी और चीजों की आवश्यकता है
  • लाता गांव में प्राथमिक विद्यालय संचालन की मांग
  • पारिवारिक विवाद के बाद घर छोड़ निकले बुजुर्ग का सहारा बनी पुलिस
  • कोटद्वार स्पोर्ट्स स्टेडियम में निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार
  • मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
  • कोटद्वार में चला विशेष चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने वालों पर हुई कार्रवाई
  • सड़कों के निर्माण में लापरवाही पर भड़के सांसद अनिल बलूनी, दिशा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार, बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे
  • कोटद्वार में विकास कार्यों को मिली गति, झंडीचौड़ उत्तरी में पेयजल योजना का शिलान्यास
  • मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने संभाला कार्यभार, विकास भवन का किया निरीक्षण
  • एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.