posted on : फ़रवरी 16, 2021 9:28 अपराह्न
- किच्छा पराग फार्म में पं. गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति लगेगी
देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किच्छा पराग फार्म मे पंडित गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति स्थापना के लिए 15.75 लाख की राशि जारी करने को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत वित्त विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को इसका प्रस्ताव भेजा गया था।
- देवस्थानम बोर्ड में भारत सरकार के दो अधिकारी नामित होंगे
उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन संशोधन अधिनियम, 2020 के अंतर्गत भारत सरकार के संस्कृति व पर्यटन विभाग के एक-एक संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी को विशेष आमंत्री सदस्य के रूप में नामित करने के लिए संस्कृति व धर्मस्व विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके लिए विभाग भारत सरकार से इसके लिए अनुरोध करेगा।



