posted on : फ़रवरी 15, 2021 5:33 अपराह्न
लक्सर (जोनी चौधरी): लक्सर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में नशे के विरोध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस क्षेत्राधिकारी के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम का गठन कर अवैध शराब पर लक्सर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. जिसमें हरचंदपुर तिराहे के पास पुलिस चेकिंग में एक अभियुक्त सचिन पुत्र पप्पू निवासी पीतपुर थाना लक्सर हरिद्वार को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया. पुलिस टीम में शामिल कॉन्स्टेबल नारायण सिंह कोतवाली लक्सर व कांस्टेबल मुकेश सिंह कोतवाली लक्सर शामिल रहे.



