गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एम्स ऋषिकेश में कोविड19 टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू, पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत, डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता समेत कई अन्य लोगों ने कराया कोरोना टीकाकरण

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 15, 2021 5:25 अपराह्न

ऋषिकेश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में कोविड19 टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण सोमवार को शुरू हो गया। दूसरे चरण के अभियान के पहले दिन एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत, डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता समेत कई अन्य लोगों ने कोरोना टीकाकरण कराया। इस अवसर पर निदेशक एम्स पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने बताया कि कोविड19 टीकाकरण के तहत दूसरी डोज लगने के बाद भी कोरोना का खतरा अभी अगले 2 महीने तक और रह सकता है। लिहाजा किसी को भी इसको लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

रविवार को भारत सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के बाद सोमवार से एम्स, ऋषिकेश में कोविड वैक्सीन टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू कर दिया गया। संस्थान के आयुष भवन स्थित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में सोमवार को अन्य लोगों के साथ साथ एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत और डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता ने भी कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।

इस मौके पर निदेशक एम्स प्रो. रवि कांत ने बताया कि दूसरी डोज लगाने के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगने पर कुछ सामान्य दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन यह वैक्सीन लगने के बाद के सामान्य लक्षण होते हैं। लिहाजा इनसे घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि दूसरी डोज लगने के बाद भी हमें कोरोना से बचाव के नियमों को नहीं भूलना है। उन्होंने कोविड संक्रमण से बचाव के लिए 5 बातों को विशेष ध्यान रखने और अनिवार्यरूप से इनका पालन करने की बात कही। कहा कि अगले 2 महीने तक दूसरी डोज लग जाने के बाद भी हमें सही ढंग से मास्क का दैनिक तौर से उपयोग करना होगा। इसके अलावा हाथों को साबुन से ठीक तरह से धोना, एक-दूसरे से 2 गज की दूरी बनाए रखना, किसी प्रकार के लक्षण दिखने पर स्वयं को अन्य लोगों से अलग करना तथा लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराना बहुत जरूरी है।

निदेशक पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने कहा कि वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के बाद एंटीबॉडी बनने में 2 महीने लग जाते हैं। लिहाजा अगले 2 महीनों तक विशेष सावधानी बरतने की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना पर विजय पाने के लिए जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति कोविड वैक्सीन लगवाए।

दूसरी डोज लगने के बाद संस्थान के डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता ने कहा कि टीकाकरण ही कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और लोगों को चाहिए कि किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। उन्होंने कहा कि देश से कोरोना के खात्मे के लिए वैक्सीन लगवाना ही एकमात्र उपाय है। इस अवसर पर डीएमएस डॉ. अनुभा अग्रवाल, डॉ. रूवी गुप्ता, डॉ. मधुर उनियाल, डॉ. शैलेश, डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी आदि फैकल्टी सदस्यों ने टीके लगवाए। इस अवसर पर सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष प्रो. वर्तिका सक्सैना, वरिष्ठ सर्जन व आईबीसीसी प्रमुख प्रोफेसर बीना रवि, सीएफएम विभाग के डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. योगेश बहुरूपी, डॉ. महेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.