कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र के पूर्वी झंडीचौड मैं सोमवार को लेंटर का ढोला खोलने के दौरान एक मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई । चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक युवक राहुल सैनी पुत्र ऋषिपाल सैनी, निवासी तेलीपाड़ा कोटद्वार, उम्र 22 वर्ष पूर्वी झंडीचौड़ स्थित एक निर्माणाधीन मकान के लेंटर का ढोला खोल रहा था इसी दौरान अचानक वह मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया । जिसके बाद उसके अन्य साथी उसे लेकर राजकीय बेस चिकित्सालय लाए । जहां डॉक्टर ने राहुल सैनी को मृत घोषित कर दिया । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।



