चमोली : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद चमोली ने 14 फरवरी 2021 को सांय 6 बजे पुलवामा शहीदों एवम ऋषिगंगा हादसे( चमोली उत्त्तराखण्ड ) में मृत आत्माओं को एक ज्योति शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत श्रद्धांजलि अर्पित की। मोर्चे के जनपदीय संगठन मंत्री अवधेश सेमवाल ने बताया कि प्रंतीय नेतृत्व के आव्हान पर पूरे प्रदेश में ओपीएस एवम एनपीएस से आच्छादित कार्मिक पुलवामा शहीदों एवम ऋषिगंगा हादसे में मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं इसी निम्मित जोशिमठ में सांय 6 बजे कार्मिको ने एकत्र होकर एक ज्योति शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया। वही मुख्यालय गोपेश्वर में मोर्चे के जनपदीय महासचिव सतीश कुमार के नेतृत्व में गोपीनाथ मंदिर प्रांगण से बस स्टेशन तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर मदनमोहन,ओम प्रकाश, आशीष मिश्रा, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।



