कोटद्वार । 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है किंतु हिंदू संगठन इसका पुरजोर विरोध करते हैं । हिंदू युवा वाहिनी द्वारा शनिवार को बैठक बुलाई गई थी जिसमें निर्णय लिया गया था यदि शहर में कोई भी अश्लीलता करते हुए पाया जाएगा तो उसको तुरंत ही विवाह के बंधन में बांध दिया जाएगा । किंतु रविवार को ऐसा देखने को नहीं मिला वही हिंदू युवा वाहिनी द्वारा रविवार को पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की याद में 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई । इसके बाद शहर में बाइक रैली का आयोजन किया गया ।
बाइक रैली नजीबाबाद रोड स्थित कार्यालय से प्रारंभ होकर देवी रोड, लाल बत्ती चौक, झंडा चौक, बद्रीनाथ मार्ग से होते हुए पुनः कार्यालय पर ही समाप्त हुई । कार्यक्रम में प्रदेश सचिव राजेश जदली, गढ़वाल अध्यक्ष राजेश नौटियाल, गढ़वाल मंडल सचिव दीपक बजरंगी, जिलाध्यक्ष नकुल राम प्रजापति, जिला सचिव पवन रावत, जिला मंत्री नीरज आर्य, राजा रावत, संजय सिंह, विजय सिंह रावत, राहुल रस्तोगी, विकास कुमार, प्रवेश कुमार, दिनेश कंडारी, दीपक कुमार, तुषार वर्मा, ऋषभ सिंह शुभम भंडारी, लक्ष्मण आदि कार्यकर्ता बाइक रैली में उपस्थित रहे ।



