कोटद्वार । जानकीनगर स्थित रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज मे आयोजित पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य लोकेन्द्र अंथवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति को बचाने व आगे बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक व बौद्धिक कार्यक्रम सहायक होते है । उन्होंने कहा कि जैसे गीत होते है उसका भाव मन मे अपने आप आता है तथा महापुरुषो की गाथा को समझने का मौका मिलता है । उन्होंने भारत विकास परिषद की प्रंशसा करते हुए कहा कि परिषद ने कोविड काल मे भी कई रचनात्मक कार्य किए ।
परिषद के अध्यक्ष गोपाल चन्द्र बंसल ने उपस्थित सभी अतिथिओ का स्वागत करते हुए कहा कि परिषद ने विषम परिस्थितिओ मे विभिन्न कार्यक्रम किये जिसमे राष्ट्रीय एकल गान प्रतियोगिता व श्री गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस पर भाषण प्रयियोगिता व अलौकिक प्रतिभा प्रतियोगिता प्रमुख रही। इससे बच्चो के अन्दर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। कार्यक्रम मे मीनाक्षी शर्मा , श्याम सुंदर अग्रवाल व जनार्द्वन बुड़ाकोटी ने विचार व्यक्त किए । नेहा नेगी ने भाषण व आफिया ने एकल गान प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम का संचालन टी. आर पांथरी ने किया।इस दौरान अलौकिक प्रतिभा सम्मान वंशिका अग्रवाल, दीक्षा मनुजा , हर्षित अग्रवाल, मनस्वी बडोनी को दिया गया । भाषण प्रतियोगिता मे नेहा नेगी , प्रिया भारद्वाज, अम्बिका क्षेत्री,प्रिया टम्टा को कम्रशः प्रथम द्वितीय तृतीय व सांत्वना पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।राष्ट्रीय एकल गान प्रतियोगिता मे जूनियर वर्ग मे आफिया, कृष्णा कुकरेती, रश्मि नेगी को कम्रशः प्रथम , द्वितीय व तृतीय सीनियर वर्ग मे नैन्सी रावत, रिया काला व स्वाती अधिकारी को कम्रशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय व परिषद् परिवार वर्ग मे सीमा उपाध्याय को प्रथम पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल मे रामभरोसे कण्डवाल , जनार्द्वन बुड़ाकोटी व मीनाक्षी शर्मा को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष गोपाल चन्द्र बंसल, सचिव श्याम सुंदर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल , कैलाश अग्रवाल, टी. आर. पांथरी , महिला प्रमुख श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, राजेन्द्र जखमोला, सुभाष नैथानी, बी. एम. जखमोला, एम. एम. उपाध्याय, राधेश्याम शर्मा, राजदीप माहेश्वरी सेवक राम मनुजा, कुंजबिहारी भट्ट, के. सी. कुकरेती व विभिन्न विघालयो के प्रतिनिधी उपस्थित थे ।




