कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 39 झंडीचौड़ स्थित टेम्पो स्टेंड में शिवानी भारद्वाज ग्रुप के तत्वाधान में स्थानीय ग्रामीणों व स्थानीय सामाजिक जनप्रतिधियों, पार्षदों द्वारा 14 फरवरी को पुलवामा शहीद दिवस के रूप में मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक रघुबीर सिंह, धर्म प्रकाश, विजय कुमार व सामाजिक कार्यकर्त्ता सुरेश चंद्र द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
बतातें चले दो साल पहले 14 फरवरी 2019 दोपहर करीब 3 बजे जम्मू-कश्मीर में एक ऐसा आतंकवादी हमला हुआ जिससे पूरा देश दहल उठा। पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के जवानों के काफिले में चल रही एक बस में विस्फोटक से भरी कार टकरा दी। इस आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हुए।इस अवसर पर पुलवामा में शहीदों को याद करते हुए तिरंगा फहराया गया । वहीं 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि देकर पुण्य आत्माओं के लिए पाठ किया गया। वहीं स्थानीय बच्चों द्वारा सैनिक की ड्रेस में प्रभात रैली निकाली। इस अवसर पर मंच का संचालन लोक गायक गीतकार बलवीर रुमेला ने किया और कार्यक्रम में सहयोग वार्ड 37के पार्षद सुखपाल शाह, वार्ड 39 के पार्षद रोहणी देवी, सामाजिक कार्यकर्त्ता सुरेश चंद, हरिसिंह रावत, राजेंद्र सिंह, सुमन बचवान, रामेश्वरी देवी, पूर्व प्रधान झंडी चौड़ पस्च्मि पुष्पा देवी, पूरन चंद, गोविन्द सिंह, आदि ने किया ।



