कोटद्वार । वैलेंटाइन डे पर अक्षर हिंदूवादी संगठन अश्लीलता का विरोध करते आए हैं ।इस बार भी कुछ हिंदुवादी संगठनों ने वैलेंटाइन डे पर शहर में किसी भी प्रकार की अश्लीलता का विरोध करने का मन बना लिया है इसके लिए संगठन ने निर्णय लिया गया है जो भी प्रेमी जोड़ा अश्लीलता करते हुए पकड़ा जाएगा उसका तुरंत विवाह करवाया जाएगा ।
हिन्दू युवा वाहिनी संगठन के गढ़वाल मण्डल सचिव दीपक बजरंगी ने कहा कि वैलेंटाइन के नाम पर अश्लीललता का खेल किया जाता है। लड़कियों को गुमराह कर संस्कृति को धूमिल किया जा रहा है। वैलेंटाइन डे के नाम पर विदेशी ताकते हमारी युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से दूर कर रही है। जो कोई भी प्रेमी जोड़ों वेलेंटाइन डे के दिन अश्लील हरकत करते हुए पकड़े गए तो उनके माता-पिता को मौके पर बुलवाकर वहीं शादी करवा दी जाएगी। जिसके लिए हिन्दू युवा वाहिनी ने शादी के लिए पण्डित व अन्य सामग्री भी जुटा ली है। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अनिल कुमार जोशी ने कहा कि वेलेंटाइन डे को लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। कानून का उल्लंघन करने वालों का कार्यवाही की जाएगी व साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा ।



