गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सैन्यकर्मी बन OLX पर गाडी बेचने के नाम पर पूर्व सैन्य अधिकारी से ठगी, साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 13, 2021 5:47 अपराह्न

देहरादून : स्पेशल टास्क फोर्स STF उत्तराखंड के अंतर्गत कार्यरत साईबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा आज 13 फरवरी 2021, संध्या 5 pm की साइबर बुलेटिन CYBER BULLETIN :

  1. टिहरी गढवाल निवासी एक व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज करायी गयी कि कि वे अपनी बहन के साथ देहरादून उपचार हेतु आये थे , किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी बहन को फोन कर स्वंय को अस्पताल से बताते हुये मेडिकल बिल भुगतान की बात कहते हुये गूगल पे के माध्यम से पेमेन्ट करने हेतु ओटीपी भेजने हेतु बताया जिस पर उनकी बहन द्वारा उक्त व्यक्ति की बातो में आकर उनके मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को उक्त अज्ञात व्यक्ति को बता दिया गया जिस पर उनके खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा रुपये 57104/- की धोखाधडी की गयी । उक्त प्रार्थना पत्र से साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून के उ0नि0 राजेश ध्यानी द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित गेटवे से पत्राचार/समन्वय स्थापित कर साईबर अपराधी द्वारा ई-वॉलेट में प्राप्त धनराशि को फ्रीज कराते हुये रुपये 40,000/- शिकायतकर्ता के खाते में वापस करायी गयी। संदिग्ध के सम्बन्ध मे जानकारी की जा रही है ।
  2. राजावाला सहसपुर देहरादून निवासी एक पूर्व सैन्य अधिकारी द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी कि उनके द्वारा ओ0एल0एक्स (OLX) पर स्वीफट गाड़ी बेचने का विज्ञापन देखा गया, विज्ञापन पर दिये गये वाहन विक्रेता के फोन नम्बर से सम्पर्क किया गया तो उक्त द्वारा अपने को भारतीय वायुसेना में जोधपुर राजस्थान में नियुक्त होना बताते हुये वाहन बेचने की बात कही गयी तथा अपनी आईडी मुझे वॉट्सअप के माध्यम से भेजी गयी । वाहन का सौदा 3 लाख में तय होने पर उनके द्वारा उक्त वाहन को भारतीय सेना की डाक एवं पार्सल सेवा के द्वारा भेजने की बात कही गयी जिस हेतु 5100/- रुपये बताये गये बैंक खाते मे जमा करने हेतु कहा गया, जो मेरे द्वारा बताये गये बैंक खाते मे रु0 5100/- जमा करा दिये गये, इसके उपरान्त मुझे एक अन्य व्यक्ति जिसने स्वयं को CISF में नियुक्त होना बताया गया तथा उक्त वाहन को बार्डर से पार कराने हेतु रु0 9999/- की मांग की गयी, इसके उपरान्त विभिन्न तिथियो में बार्डर पास, GST एवं अन्य टैक्स के नाम पर कुल 35000/- बैंक खातो में जमा कराकर धोखाधड़ी की गयी । उक्त प्रकरण की जांच उ0नि0 राजेश ध्यानी द्वारा की गयी व सदिग्ध बैक खाते की जानकारी की गयी तो उक्त बैक खाता राजस्थान राज्य का होना पाया गया व सदिग्ध मोबाइल धारक की जानकारी सम्बन्धित दूरभाष कम्पनी से की गयी तो उक्त नम्बर असम राज्य के होने पाये गये प्रकरण आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित जनपद को भेजा जा रहा है ।
  3. राजपुर रोड देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड़ में प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया, जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि उनके पास अपने सेविंग बैंक खाते के साथ उक्त बैंक का क्रेडिट कार्ड लिया गया है । शिकायतकर्ता द्वारा अपने क्रेडिट कार्ड से 38219/- की शॉपिंग की गयी जिसे उनके द्वारा क्रेडिट कार्ड को भुगतान भी किया जा चुका है। उसके कुछ समय पश्चात किसी अज्ञात व्यक्ति/साईबर अपराधी द्वारा उनके क्रेडिट कार्ड से विभिन्न तिथियो में कुल 28,467/- रुपये की निकासी कर उनके साथ धोखाधड़ी की गयी है । उक्त प्रार्थना पत्र पर साईबर थाने से उप निरीक्षक निर्मल भट्ट के द्वारा शिकायतकर्ता से उपलब्ध विवरण के आधार पर जानकारी प्राप्त करते हुये तत्काल सम्बन्धित नोडल अधिकारी Razorpay, Mobikwik एवं Bank of Baroda से सम्पर्क कर विवरण उपलब्ध कराने एवं धनराशि को रिफण्ड कराने हेतु मेल प्रेषित की गयी । जिसमें सम्बन्धित वॉलेट द्वारा उक्त साईबर अपराधी के वॉलेट को बन्द करते हुये अवगत कराया गया है कि धनराशि संदिग्ध द्वारा प्रयोग किया जा चुका है । संदिग्ध व्यक्ति /लाभार्थी खाता धारक के समस्त विवरण प्राप्त कर प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बन्धित जनपद को भेजा जा रहा है ।
  4. एमडीडीए कालोनी निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड़ को एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया जिसमे उनके द्वारा अवगत कराया गया कि अज्ञात मोबाईल नम्बर द्वारा अपने आप को उनका परिचित बताकर पैसे डालने के नाम पर गुगल पे के द्वारा बारकोड दिया गया, जिस पर शिकायतकर्ता द्वारा उस पर विश्वास करते हुए बारकोड को स्कैन किया गया तो उनके खाते से 32,500/-रु. निकाल लिये गये उक्त प्रार्थना पत्र की जांच उ0नि0 राजेश ध्यानी द्वारा की गयी तथा शिकायतकर्ता से प्राप्त विवरण के आधार पर सम्बन्धित ई-वॉलेट कम्पनी पेटीएम से सम्पर्क किया गया तो ज्ञात हुआ कि शिकायतकर्ता के खाते से धनराशि नई दिल्ली के पेटीएम खाते में जानी पायी गयी सम्बन्धित पेटीएम को मेल प्रेषित कर वॉलेट को फ्रीज कराया गया है, तथा मोबाइल धारक की जानकारी की गयी तो उक्त नम्बर आसाम व पश्चिम बंगाल का होना पाया गया । प्रकरण आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित जनपद को प्रेषित किया जा रहा है ।
  • साईबर सुरक्षा टिप्स
  • कभी भी अपनी व्यक्तिगत या बैंकिग डिटेल्स फोन व वाट्सअप कॉल पर किसी से भी साझा न करें । कोई भी बैंक या वॉलेट आपको फोन कर आपकी बैंकिग डिटेल नही मांगता है ।
  • कृपया गूगल या अन्य किसी सर्च इंजन पर किसी कम्पनी / बैंक का कस्टूमर केयर नम्बर न ढूंढें । कस्टमर केयर का नम्बर सम्बन्धित कम्पनी / बैंक की अधिकारिक वैबसाईट से ही देखें ।
  • कभी भी किसी से अपने डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड की जानकारी शेयर न करें । कोई भी बैंक या वॉलेट आपको फोन कर आपकी बैंकिग डिटेल नही मांगता है ।
  • फेसबुक, मेट्रीमोनियल साईट्स, डेटिंग एप्प व अन्य सोशल साईट्स में किसी भी अज्ञात व्यक्ति/महिला से मित्रता न करें न ही उसके बहकावें मे आये ।

किसी भी साईबर शिकायत / सुझाव के लिए–

संपर्क: 0135-2655900

email- ccps.deh@uttarakhandpolice.uk.gov.in

फेसबुक – https://www.facebook.com/cyberthanauttarakhand/

“अपराधियों को करो बेनकाब, अपराध को न करे नज़र अंदाज़”

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.