posted on : जुलाई 18, 2022 3:13 अपराह्न
चकराता : राजकीय पॉलिटेक्निक क्वांसी चकराता में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर लोकपर्व हरेला मनाया गया। सम्पन्नता, हरियाली एवं पर्यावरण को समर्पित हरेला पर्व के शुभ अवसर पर बरौथा रैज कालसी वन प्रभाग के सहयोग से बांज, अखरोट, आडू एवं देवदार के पौधों का पौंधारोपण किया गया। कार्यक्रम में कहा गया कि सब मिलकर अधिक से अधिक संख्या में पौंधारोपण करें, ताकि पर्यावरण सुरक्षा के साथ ही स्वच्छ व सुन्दर वातावरण बने और चारों तरफ हरियाली ही हरियालो नजर आये ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार ने कहा कि पर्यावरण हमारे अस्तित्व का आधार है जिसे बचने के लिये सभी लोगों को जागरूक होना जरूरी है। वृक्षों के बिना प्राणी मात्र की कल्पना नहीं की जा सकती। हरेला पर्व हमारे पर्यावरण और राज्य की संस्कृति से जुड़ा हुआ है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधा रोपण करना चाहिए। पौधे हमें प्राणवायु देते हैं तथा इन्हीं पेड़ पौधों से हमें जल की प्राप्ति भी होती है। पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं, इसलिए हमें अपने आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ वातावरण, जल हेतु पेड़-पौधों को सहेज कर रखना होगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष, गाँव जोगिया के ग्रामीण एवं पीआरडी जवान अजब सिंह, फ़ेटु लाल, भजन सिंह एवं बरौथा रैज कालसी वन प्रभाग के वन कर्मी आदि उपस्थित रहे।


