कोटद्वार । पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक शनिवार को अपर कालाबड स्थित कार्यालय में संपन्न हुई ।सभी पूर्व सैनिकों ने नगर निगम कोटद्वार से आग्रह किया है कि निगम क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत में जेसीबी का इस्तेमाल न किया जाए । क्योंकि पूर्व में बनी सड़क बहुत मजबूत है जिसे उखाड़ना जायज नहीं है क्योंकि सड़क को उखाडने के बाद फिर से सीमेंट का उपयोग किया जाएगा जिससे विकास के नाम पर धन का दुरुपयोग हो रहा है। पीने के पानी के पाइप टूट रहे हैं, जनता को दुविधा में डाला जा रहा है । जेसीबी का कार्य हाईवे की सड़कों पर होना चाहिए। वार्डों में पक्की सड़कों की खुदाई न की जाए। बैठक में सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह रावत, उमेश सिंह चौधरी, एस नेगी, सत्येंद्र रावत, शूरवीर खेतवाल, सीपी धूलिया, गोपाल कृष्ण भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।



