posted on : जुलाई 18, 2022 2:25 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकजनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा समस्त जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को मानवता वादी भरे कार्यो को करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम में दिनांक 18 जुलाई 2022 मुख्य आरक्षी (प्रक्षि0) 125 भरत सिंह व होमगार्ड 1416 राजेन्द्र सिंह को थाना लक्ष्मणझूला स्वर्गाश्रम गद्दी पर एक मोबाइल कीमत लगभग ₹ 18000/- गिरा हुआ मिला। उक्त कर्मियों द्वारा आसपास के यात्रियों से पूछताछ करने तथा काफी तलाश के पश्चात उक्त मोबाइल के स्वामी श्री नरेंद्र चावला निवासी-गुजरात को थाना लक्ष्मणझूला पर बुलाकर उनका मोबाइल सकुशल सुपुर्द किया गया । मोबाइल स्वामी नरेंद्र चावला व जनता के व्यक्तियों द्वारा पुलिस के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।



