लक्सर (जोनी चौधरी): लक्सर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रायसी चौकी पुलिस द्वारा सट्टे की खाई वाड़ी करते हुए एक व्यक्ति को निरंजनपुर गांव से सट्टा पर्ची व नगद रूपये 1550 के साथ गिरफ्तार किया। क्षेत्राधिकारी लक्सर के निर्देशन में सट्टे की खाई वाडी पर संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रायसी चौकी प्रभारी रणवीर सिंह चौहान, कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार एवं सुशील कुमार द्वारा गांव निरंजनपुर के बाहर रविदास मंदिर के निकट खड़े सचिन पुत्र रमेश निवासी गांव निरंजनपुर को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह रुपया लेकर कागज पर नंबर अंकित कर रहा था। सचिन के पास से सट्टा पर्ची के साथ रूपये 1550 नगद बरामद हुई पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय समक्ष पेश किया।



