गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

STF उत्तराखंड साईबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा जारी साईबर बुलेटिन 11 फरवरी 2021

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 12, 2021 11:46 अपराह्न

देहरादून : स्पेशल टास्क फोर्स STF उत्तराखंड के अंतर्गत कार्यरत साईबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा आज 12 फरवरी 2021, संध्या 5:00 pm की साइबर बुलेटिन CYBER BULLETIN :

  1. रुद्रपुर जनपद उधमसिंहनगर निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन, कुमायूं परिक्षेत्र को एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया, जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उनको अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर स्वयं को एम0आर0 एजेन्सी नोयडा का स्वामी बताते हुये वॉट्सअप के माध्यम से विभिन्न प्रकार के बच्चो के खिलौने विक्रय हेतु भेजना बताया गया उक्त व्यक्ति पर विश्वास करते हुये शिकायतकर्ता द्वारा खिलौने मंगाने हेतु बताये गये बैंक खाते मे कुल 19000/- रुपये भेजा गया इसके उपरान्त भी शिकायतकर्ता को खिलौने प्राप्त नही हुये, जिससे उन्हे उनके साथ हुयी ठगी का एहसास हुआ । उक्त प्रार्थना पत्र पर साईबर थाना कुमायूं परिक्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी द्वारा की गयी । प्रकरण में सम्बन्धित बैंक से पत्राचार कर विवरण प्राप्त किया गया तो उक्त खाता गौतमबुद्धनगर, उ0प्र0 का होकर एटीएम के माध्यम से निकाली गयी है । प्रकरण को अग्रिम कार्यवाही हेतु सम्बन्धित जनपद उधमसिंह नगर भेजा गया ।
  2. जसपुर जनपद उधमसिंह निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन, कुमायूं परिक्षेत्र को प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया जिसमे उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उनके बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा विभिन्न किस्तो में 40000/- रुपेय ऑनलाईन ट्रांजेक्शन कर निकाल लिये गये है। उक्त प्रार्थना पत्र पर साईबर थाना कुमायूं परिक्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी द्वारा की गयी । प्रकरण में शिकायतकर्ता की बैंक स्टेटमेन्ट का अवलोकन करने पर ज्ञात हुआ कि शिकायतकर्ता के बैंक खाते से विभिन्न गेटवे से धनराशि निष्कासित हुयी है। सम्बन्धित गेटवे एयरटेल/मोबिक्विक/यश बैंक/रोजरपे से पत्राचार किया गया तो ज्ञात हुआ कि शिकायतकर्ता के खाते से धनराशि तमिलनाडू के बैंक से स्थानान्तरित हुयी है। इसके उपरान्त कोडापे गेमिंग एप से पत्राचार कर विवरण प्राप्त किया गया तो पाया गया ।
  3. नेशविला रोड जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन, देहरादून को एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया, जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा अपने फ्लैट किराये पर दिये जाने हेतु विज्ञापन दिया गया था , जिस पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हे फोन से सम्पर्क कर स्वंय को भारतीय सेना में बताते हुये क्त फ्लैट को किराये पर लेने हेतु बताया , तथा उक्त फ्लैट का मासिक किराया एडवान्स में देने की बात कहकर शिकायतकर्ता के यूपीआई एप्प पर एक क्यू आर स्कैन कोड भेजा गया जिसे शिकायतकर्ता द्वारा उस पर विश्वास कर स्कैन किया गया तो शिकायतकर्ता के खाते से रुपये 72000/- उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्यू आर कोड स्कैन कराकर धोखाधडी से निकाल लिये गये उक्त प्रार्थना पत्र की जांच उ0नि0 राजीव सेमवाल द्वारा की गयी, जांच उपरान्त प्रकरण में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

साईबर सुरक्षा टिप

  • कभी भी किसी से अपने डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड की जानकारी शेयर न करें । कोई भी बैंक या वॉलेट आपको फोन कर आपकी बैंकिग डिटेल नही मांगता है ।
  • इंटरनेट का प्रयोग करते समय हमेशा सतर्क रहें ।
  • किसी भी सोशल साईट्स पर कम कीमत पर सामान खरीदने के विज्ञापन देखकर लालच में न आये, अधिकृत एवं विश्वसनीय वेबसाईटो से ही ऑनलाईन सामान खरीदे । सामान आर्डर करते समय COD (Cash on Delivery) विकल्प का प्रयोग करें ।
  • कृपया गूगल या अन्य किसी सर्च इंजन पर किसी कम्पनी / बैंक का कस्टूमर केयर नम्बर न ढूंढें । कस्टमर केयर का नम्बर सम्बन्धित कम्पनी / बैंक की अधिकारिक वैबसाईट से ही देखें ।
  • किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी व बैक खाते सम्बन्धी कोई भी जानकारी शेयर न करें ।

किसी भी साईबर शिकायत / सुझाव के लिए–

संपर्क: 0135-2655900

email- ccps.deh@uttarakhandpolice.uk.gov.in

फेसबुक – https://www.facebook.com/cyberthanauttarakhand/

“जानकार बनिये सुरक्षित रहिये”

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.