गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने पत्रकारों से की वार्ता, कहा ग्रोथ सेंटर, कलस्टर्स और उद्यमिता बढ़ाने का किया जायेगा प्रयास

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 12, 2021 11:01 अपराह्न

पौड़ी : जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने आज जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष, पौड़ी में प्रेस से वार्ता की। उन्होंने आगामी वर्ष में होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारी को लेकर कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशन में इस वर्ष में तैयारियां शुरू हो जायेंगी, जिसके तहत पोलिंग बूथों का निर्धारण, निवार्चक नामावलियों का पुनरीक्षण आदि का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जायेगा कि जनपद में तैनात 03 साल से अधिक समय से रह रहे अधिकारी/कर्मचारियों के स्थानान्तरण हेतु संबंधित विभाग के विभागाध्यक्षों को लिखा जायेगा, ताकि नये अधिकारी/कर्मचारी को भी क्षेत्र के बारे में जानने समझने का मौका मिल सके। पूर्व जिलाधिकारी द्वारा टूरिज्म और होमस्टे आदि क्षेत्र में किये गये कार्यो पर भी फोकस किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि जनपद में गत वर्षो में वनाग्नि के कई प्रकरण संज्ञान में आये हैं, जिसमें फॉरेस्ट मैनेजमेंट प्लान सर्च के तहत अच्छे से कार्यवाही करेंगे। उन्होंने पोखड़ा ब्लाॅक में हुई वनाग्नि की घटना, जिसमें दो वन कार्मिकों की जलने से मृत्यु हो गई थी, के संबंध में कहा कि ड्यूटी के दौरान वन कार्मिक की जलने से मृत्यु होने पर संबंधित वन कार्मिक के आश्रितों को नियमानुसार 15 लाख की विभागीय राहत दिये जाने के सुझाव को मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकार किया गया है।

कहा कि रेवन्यू के प्रकरणों के संबंध में नियमित रूप से मासिक बैठक आयोजित की जायेगी। कहा कि जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों से अपेक्षा रहेगी कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पटवारी क्षेत्र, राजस्व भवन आदि का एक बार निरीक्षण कर जांच कर लें। कहा कि जनपद में 13 के सापेक्ष 02 ही तहसीलदार है, जिसके कारण दिक्कत होगी। कहा कि जब तक जनपद में नये तहसीलदार नही आते तब तक नायब तहसीलदारो को नियमानुसार विधिवत रूप से तहसील स्तर के कार्य सौंपे जाने हेतु शासन से अनुरोध किया किया जायेगा। कहा कि विभागीय कार्मिकों के एसीपी, पदोन्नति आदि प्रकरणों का भी संज्ञान लिया जायेगा, ताकि कार्मिकों को समय से वित्तीय लाभ मिल सके। कहा कि कोविड काल में वैक्सिन/टीकाकरण का शुभारम्भ हो चुका है और जितने भी वैक्सिनेशन सेंटर बनाये गये हैं प्रयास किया जायेगा कि दूसरे चरण में सभी थर्ड लेवल वर्कर का वैक्सिनेशन का कार्य पूर्ण कर लिया जाये।

उन्होंने बताया कि उनके द्वारा 08 फरवरी, 2021 को वैक्सिन/टीकाकरण कर लिया गया है और इसमें कोई भी दिक्कत उन्हें नहीं हुई। कहा कि प्रयास किया जायेगा कि फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण 18 तारीख तक पूर्ण कर लिया जाये। कहा कि एक-दो सालों में एसडीआरएफ एवं अन्य आपदा के जो भी कार्य प्रारम्भ हुए है, उन्हें पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा। कहा कि जिला योजना, राज्य योजना के तहत जो योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उनकी गहन समीक्षा कर उन्हें पूर्ण करने का भी प्रयास किया जायेगा। कहा कि वित्तीय वर्ष में प्राथमिकता रहेगी कि “जल जीवन मिशन” योजना में अधिक से अधिक परिवारों को आच्छादित किया जाये, योजना के तहत प्रथम स्तर पर हर घर में नल पहूँचाने की कार्ययोजना बनाई गई है।

उन्होंने कहा कि नियमित रूप से क्षेत्रों का भ्रमण किये जाने पर फोकस रहेगा। साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी क्षेत्रों में नियमित रूप से कैम्प लगाकर समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया जायेगा, ताकि दूर-दूर से लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए मुख्यालय न आना पड़े। कहा कि नई आबकारी नीति की प्रक्रिया प्रारम्भ होने पर आबकारी की दुकानों का आंवटन, लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति नियमावली के अनुसार किया जाने की प्राथमिकता रहेगी। कहा कि हॉर्टिकल्चर में बहुत अच्छा स्कोप है और उद्यानीकरण में कलस्टर बेस पर आगे बढ़ेगे, तो निश्चित ही उत्पादन बढे़गा और आर्थिकी भी सुधरेगी। कहा कि ग्रोथ सेंटरों में भी विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी को प्रमोट किये जाने का प्रयास किया जायेगा। साथ ही उद्यम को आगे बढ़ाने हेतु जो भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं और जो इनमें कार्य करना चाहता है, उन्हें प्रोत्साहन दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि ग्रोथ सेंटर, कलस्टर्स और उद्यमिता बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि नियमित रूप से पत्रकार स्थाई समिति की बैठक आयोजित की जायेगी। साथ ही जनपद से बाहर जाने वाले अधिकारियों की माॅनिटरिंग की भी जायेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.