गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के तत्वाधान में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर खिर्सू में किया गया शिविर का आयोजन

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 12, 2021 10:49 अपराह्न

पौड़ी : उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार आज विकासखंड खिर्सू के अंतर्गत पंचायत भवन मरखोड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के तत्वाधान में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी इंदु शर्मा ने शिविर में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत विधिवत शिविर का शुभारंभ किया। परिसर में लगाये गये विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर, योजना एवं लाभावित होने वाले लोगों के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी हर व्यक्तियों तक पहुंचाए। जिससे आमजनमानस इन योजनाओं का लाभ उठा सके। शिविर में कृषि, पर्यटन, समाज कल्याण, श्रम, उद्योग, स्वास्थ्य, पंचायती राज, राजस्व, उरेडा सहित विभिन्न विभागों ने प्रतिभाग किया। जिसमें लगभग 224 लोग लाभान्वित हुए।

मरखोड़ा में आयोजित शिविर में सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी इंदु शर्मा ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य है कि देश का हर नागरिक को न्याय मिले। कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं को आम जनता तक आसानी तक पहुंचाया जा। जिससे कि लोग संचालित योजनाओं का लाभ उठा सके। कहा कि लोगों को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए शिविर के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए, सभी स्टलों पर पहुंचकर अनुकूल योजनाओं का चयन करना चाहिए। कहा कि शिविर में विभिन्न प्रमाण पत्र बनाकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

आयोजित शिविर में जिला पर्यटन विकास अधिकारी के. एस. नेगी ने दीनदयाल होमस्टे योजना की जानकारी देते हुए कहा कि कोई स्थानीय व्यक्ति इस योजना का लाभ उठाना चाहता है तो वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। कहा कि इस योजना में ग्रामीण क्षेत्रों के खाली घरों का रजिस्ट्रेशन कर के पर्यटकों को ठहरा जा सकता है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यधिक लाभकारी है।

पंचायती राज अधिकारी एम. एम खान ने कहा कि कोरोना काल मे जो प्रवासी वापस आये हैं उनमें से अधिकांश लोग स्वरोजगार अपनाकर बेहतर कार्य कर रहे हैं। कहा कि पौड़ी जनपद प्रवासियों को ऋण वितरण करने में प्रदेशभर में प्रथम स्थान पर है। जिला सेवाजन अधिकारी मुकेश रयाल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत 39 सेक्टरों में लाभ दिया जा रहा है। कहा की इसके तहत सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क प्रशिक्षण दिलाया जाता है। कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।

आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाये गए स्टालों में उद्योग विभाग से 24, उरेडा से 18, राजस्व से 01, समाज कल्याण से 09, कृषि 28, उद्यान से 14, पशुपालन से 27, बाल विकास 03, श्रम विभाग 03, आयुर्वेदिक 24, होम्योपैथिक 66 तथा सहकारिता से 07 स्थानीय लोग लाभाविन्त हुए। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख खिर्सू भवानी गायत्री, ग्राम प्रधान मरखोड़ा मनीषा बहुगुणा, आयुर्वेदिक से डॉ. राकेश सेमवाल, होम्योपैथिक से डॉ. स्वाति उनियाल, सहायक समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल, अधिवक्ता पंकज नेगी जिला विधिक प्राधिकरण से कुलदीप नेगी, सूरज कुमार सहित माधव सिंह, देवेंद्र व स्थानिय ग्रामीण मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.