सोमवार, जून 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के विकास के लिए दी वित्तीय स्वीकृति साथ ही विधि आयोग के अध्यक्ष/सदस्यों का कार्यकाल अब होगा 03 वर्ष

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 12, 2021 10:00 अपराह्न
  • नगर पालिका चम्पावत को स्वच्छता के लिये मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अनुमोदित की 4.92 करोड़ की धनराशि।

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नगर पालिका चम्पावत की ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन परियोजना एवं विकेन्द्रीकृत सेग्रीगेशन हॉल के निर्माण हेतु 4.92 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

  • मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लम्बगांव नगर पंचायत भवन निर्माण के लिये स्वीकृत की 1.95 करोड़ की धनराशि।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लम्बगांव नगर पंचायत भवन निर्माण हेतु 1.95 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई टिहरी पम्पिंग पेयजल योजना के अंतर्गत पुरानी जीर्ण-शीर्ण व क्षतिग्रस्त वितरण पेयजल प्रणाली को बदलने एवं पुराने मोटर पम्प सैटों को बदलने हेतु 1 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

  • मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दी विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अंतर्गत विभिन्न कार्यों की स्वीकृति
    मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने खटीमा में लोहियाहैड मार्ग के सूखापुल से नहर किनारे होते हुए लोहियाहैड विद्युत गृह तक मार्ग के डामरीकरण तथा खटीमा में ऐठा नाले पर पुलिया एवं कोतवाली मोड़ से आजाद मार्केट होते हुए 400मी0 रोड को पुनर्निर्माण एवं चौड़ीकरण के कार्य की मंजूरी प्रदान की है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोईवाला, देहरादून को इण्टरमीडिएट स्तर पर उच्चीकरण करने की स्वीकृति देने के साथ ही सितारगंज में प्लास्टिक पार्क की स्थापना हेतु औद्योगिक विकास विभाग के स्वामित्व की 40 एकड़ भूमि हस्तांतरित किये जाने की भी स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रबी विपणन सत्र 2021-22 में 15 मार्च, 2021 से कृषकों से मूल्य समर्थन योजनानतर्गत गेहॅू खरीद हेतु आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने हेतु समय सारणी निर्गत करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

  • उत्तराखण्ड राज्य विधि आयोग के अध्यक्ष/सदस्यों का कार्यकाल अब होगा 03 वर्ष।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड राज्य विधि आयोग के अध्यक्ष/सदस्यों के कार्यकाल हेतु 03 वर्ष के लिए अवधि निर्धारित कर दी है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के संचालन हेतु पदों के सृजन तथा राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र एवं जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरणों के पदों का पुनर्गठन किये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड पेयजल निगम के कार्मिकों को सेवानिवृति देयों के भुगतान हेतु 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, चमोली एवं चम्पावत जनपद के लिये माह जनवरी से मार्च त्रैमास के लिये 552 के.एल. मिट्टी तेल के आवंटन की स्वीकृति प्रदान की है।

  • डोईवाला तहसील भवन निर्माण के लिये मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की एक करोड़ की धनराशि।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने डोईवाला तहसील के भवन निर्माण हेतु एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। यह धनराशि पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा डोईवाला तहसील के लिये भूमि की व्यवस्था तथा भवन का निर्माण किया जायेगा‘‘ के तहत घोषणा के क्रियान्वयन के तहत की गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अपराधियों के हौसले बुलंद, देहरादून में वकील की गोली मारकर हत्या
  • अमेरिका-ईरान समझौता : कौन झुका, किसे मिला फायदा और भारत पर क्या होगा असर?
  • उत्तराखंड : अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े ऑडियो-वीडियो मामले में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड ने रचा इतिहास, नेपाल को भेजा 05 टन हिमालयन ट्राउट मछली का पहला निर्यात कंसाइनमेंट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, मत्स्य पालकों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के द्वार
  • देवरियाताल-चोपता ट्रेक मार्ग पर भटके पांच ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू
  • खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल रूप से हुई सम्पन्न
  • खटीमा में प्रबुद्ध वर्ग बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकसित उत्तराखंड के निर्माण में सहभागिता का किया आह्वान
  • गर्मी से राहत का ठिकाना बना गुच्चुपानी, वीकेंड पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़; सैलानियों को अपनी ओर खींच रहीं प्राकृतिक गुफाएं, ठंडा जल और मनमोहक वादियां
  • पहाड़ में वरदान बनी 1962 मोबाइल वेटेरिनरी सेवा, एक कॉल में घर पहुंच रहे पशु चिकित्सक, पौड़ी में अब तक 44 हजार से अधिक पशुओं का उपचार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.