गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने की केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट, राष्ट्रीय राजमार्ग होंगे दुरूस्त

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 12, 2021 8:30 अपराह्न

देहरादून । प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर उन्हें अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग की खस्ता हालत से अवगत कराते हुए जर्जर मार्गों के सुदृढ़ीकरण की मांग की। उनके अनुरोध पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने राजमार्गों को शीघ्र दुरूस्त के आदेश अपने मंत्रालय को दिये हैं।

चौबट्टाखाल विधायक एवं प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से उसके कार्यालय पर भेंट कर उन्हें अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों की खस्ता हालत से उन्हें अवगत कराते हुए बताया कि इन सड़कों पर हमेशा दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों द्वारा भी समय-समय पर इन मार्गों के सुदृढ़ीकरण हेतु अनुरोध किया जाता रहा है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग धुमाकोट तथा मुख्य अभियंता स्तर-1, राष्ट्रीय राजमार्ग, उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग देहरादून द्वारा इन मार्गों से संबंधित संशोधित आंगणन आपत्तियों के निवारण के उपरांत 4 जनवरी 2021 को क्षेत्रीय अधिकारी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार जाखन, देहरादून को राष्ट्रीय राजमार्ग धुमाकोट से बीरोंखाल 28 किमी, लागत 22.19 करोड, बीरोंखाल से मंजगांव 30 किमी, लागत 16.85 करोड, गैस गोदाम से सलोनधार 25 किमी लागत 17. 26 करोड़, पाबौ से बुआखाल 20.115 किमी लागत 12.24 करोड़ एवं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 119 जिसकी लंबाई 24 किमी. और लागत 17.86 करोड है को इन राष्ट्रीय राजमार्ग को दुरुस्त करने हेतु कहा गया

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चौबट्टाखाल विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा बताए गए राष्ट्रीय राजमार्ग के सुदृढ़ीकरण का तुरंत संज्ञान लेते हुए अपने अधीनस्थ मंत्रालय को आदेशित किया कि इन सभी मार्गों को तुरंत दुरुस्त किया जाए। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश के अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों को भी जल्दी ही दुरस्त करने की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.