कोटद्वार । क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है अब क्रिकेट प्रेमियों को क्रिकेट सीखने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि क्रिकेट फेडरेशन ऑफ पौड़ी के द्वारा कोटद्वार के सतीचौड़ में इंटरनेशनल स्तर का स्टेडियम बनाया जा रहा है, जिसमें क्रिकेट के शौकीन युवाओं को प्रैक्टिस करवाई जाएगी एवं कुशल क्रिकेटर बनाया जाएगा । क्रिकेट फेडरेशन ऑफ पौड़ी के अध्यक्ष सुनील नेगी ने बताया कि कोटद्वार के सतीचौड़ में क्रिकेट एकेडमी का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें समस्त सुविधाओं को उपलब्ध कराया जायेगा। क्रिकेट की फिच बनाने के लिए राजीव गांधी इंटरनेशनल ग्राउंड के पिच बनाने वाले पिच क्यूरेटर के द्वारा पिच तैयार की जायेगी। इस मौके पर कोषाध्यक्ष नरेन्द्र रावत, सोमदत्त नैथानी, अजय कांत मिश्रा, अमित चौहान, केशव राणा, शैलेन्द्र सिंह, सूरज नेगी, सुधीर नेगी, शेलेन्द्र कोठारी मौजूद थे।




