कोटद्वार । स्वर्गीय सरोजनी देवी लोक विकास समिति द्वारा शुक्रवार को नगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान के संबंध में नगर निगम की मेयर को ज्ञापन सौंपा । जिसमें उन्होंने शहर की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया ।जिसमें उन्होंने बताया कि बेतरतीबी से फल सब्जी की रेडियों ठेलियों की भरमार से नगर के नागरिकों के आवागमन के लिए मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। जिनमें मुख्य रुप से गोखले मार्ग और पटेल मार्ग है।
नगर निगम में स्वतंत्र और बेरोकटोक घूमते आवारा पशु नागरिकों की जान के लिए जोखिम बनते जा रहे हैं। खो नदी और श्मशान घाट के मध्य बना कूड़े का ढेर कई बर्षों से नगर की बड़ी आबादी के सामान्य जीवन को प्रभावित कर रही हैं। सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के अभाव में नगर की सीवर लाइनें नगर की सीमा से सटे जिला बिजनौर की सीमा पर खुले रूप से छोड़ने के कारण वहां नागरिकों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडराने की समस्या बलवती हो रही है साथ ही अन्यत्र से आने वाले यात्रियों व सैलानियों को नगर के प्रति मनोदशा को भी प्रभावित करेगी और निकट भविष्य में जिला बिजनौर व कोटद्वार वालों के मध्य भारी विवाद की संभावनाएं हैं।
देवी मंदिर के सामने कूड़े का ढेर को मंदिर के सामने से अन्यत्र शिफ्ट किया जाए, फल सब्जी की रेडियों के लिए वैंडर जोन व अन्य व्यवस्था की जाए, आवारा पशुओं से नागरिकों को निजात दिलाने के लिए शीघ्र गौशालाओं की व्यवस्था की जाए, टचिंग ग्राउंड के लिए अनंत्र व्यवस्था की जाए, सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के प्रस्ताव व आवश्यक कार्य के लिए जल संस्थान पर दबाव बनाया जाए। न्यायालय में लंबित मोटर नगर विवाद के निस्तारण में नगर व नागरिकों के हित को ध्यान में रखते हुए एक प्रभावशाली पैरवी की जाए ।




