गुरूवार, सितम्बर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेलाधिकारी दीपक रावत ने मौनी अमावस्या के स्नान को लेकर किया घाटो का निरिक्षण, दिए दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 11, 2021 9:17 अपराह्न

हरिद्वार । मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि कुम्भ मेला को कोविड से सुरक्षित कराना सरकार एवं श्रद्धालुओं की प्राथमिकता है। इसमें आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। प्रशासन ने कोविड के सम्बंध में गाइडलाइन व एसओपी जारी की है। आम जनता एवं श्रद्धालुओं से अपेक्षा है कि इन नियमों का पालन किया जाये। हम सभी सामूहिक रूप से सहयोग देकर कुम्भ मेला को सफल व सुरक्षित बनाएंगे।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने कुम्भ मेला अधिष्ठान से सम्बंधित अधिकारियों के साथ आज मौनी अमावस्या स्नान पर सीसीआर से लेकर हरकी पैड़ी व अन्य गंगा घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। कोविड के सम्बंध में एसओपी के अनुपालन के सम्बंध में लगाये गये स्टाॅल और तैनात कर्मिकों का निरीक्षण किया और निर्देश देते हुये कहा कि कोविड के सम्बंधित नियमों का पालन कराया जाये। इस सम्बंध में उन्होंने सीसीआर से हरकी पैड़ी जाने वाले मार्ग पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगे कोरोना जांच शिविर पर की जा रही जांच प्रक्रिया की जानकारी शिविर में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों से ली।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने कुम्भ मेला क्षेत्र में अन्य घाटों व पंतद्वीप क्षेत्र में लगे स्वास्थ्य शिविर में भी जाकर जांच प्रक्रिया और अब तक कितने लोगों की जांच हुई के सम्बंध में भी जानकारी ली। मेलाधिकारी ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि वह कोविड को लेकर जारी गाइडलाइन का स्वयं भी पालन करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें, जिससे कुम्भ मेला शत प्रतिशत कोविड सुरक्षित कराया जा सके।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने तत्पश्चात निरीक्षण के क्रम में सीसीआर से सटे हरकी पैडी जाने वाले मार्ग पर और मालवीय घाट पर लटकते तारों को तत्काल हटवाने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। मालवीय घाट पर सेवा समिति की ओर से लगे स्टाल पर दान के लिए काटे जा रहे पर्चियाँ की जानकारी ली। कांगड़ा पुल पर पिछले काफी समय से लीकेज होने की जानकारी के बाद भी ठीक न कराने पर जल संस्थान के अधिकारियों को तत्काल मौके पर उपस्थित होने तथा आज ही लीकेज ठीक कराने की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। घाट किनारे से मलबा न हटने पर लोक निर्माण विभाग व सिंचाई के अधिकारियों से जवाब तलब करते हुये इसे तत्काल हटाते हुये मौके की फोटो सहित उपस्थित होने का निर्देश दिये। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मुख्य स्नान के दिन निरीक्षण की जानकारी होने के बावजूद मौके पर उपस्थित न होने, पंतद्वीप चैन घाट की टूटी रेलिंग और सुरक्षा चेन न लगी होने पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी। अपर मेलाधिकारियों को काम की लगातार मानीटरिंग कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

मेलाधिकारी दीपक रावत ने पूरे मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने पर फोकस करने का निर्देश अधिकारियों को दिये। कहा कि मेला क्षेत्र साफ-सुथरा और संक्रमण मुक्त रखना सभी की जिम्मेदारी है। इसमें कतई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पंतद्वीप सेक्टर के चमगादड़ टापू निजी बसों के अड्डे पर यात्रियों के खाना खाकर खुले में फेंके गए खाने की डिस्पोजल प्लेट देखकर नाराजगी जताई और बस चालकों से उसे उठाकर ले जाने और भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी। साथ ही नगर आयुक्त को मेला क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों का चालान करने का निर्देश दिया और राउंड द क्लाॅक सफाई व्यवस्था मेनटेन रखने को कहा। उन्होंने पंतद्वीप क्षेत्र में बन रहे 20 बेड के अस्पताल के कार्यों को भी देखा। इस दौरान काम में तेजी लाने के उन्होंने निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, हरबीर सिंह, रामजी शरण शर्मा, उप मेलाधिकारी किशन सिंह नेगी, अंशुल सिंह, नगर आयुक्त जय भारत सिंह, सेक्टर मजिस्ट्रेट मायादत्त जोशी, योगेश मेहरा, प्रेमलाल, तकनीकी प्रकोष्ठ के अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती, विशेष कार्याधिकारी मेला महेश शर्मा और लोक निर्माण, सिंचाई, विद्युत सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.