posted on : फ़रवरी 11, 2021 8:06 अपराह्न
पौड़ी : जनपद गढ़वाल के नवनियुक्त जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे IAS ने आज अपराह्न बाद मुख्य कोषागार पौड़ी गढ़वाल पहुंचकर, जिला मजिस्ट्रेट गढ़वाल का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने डबल लॉक कक्ष में लेखा रजिस्टर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे IAS इससे पहले जनपद पिथौरागढ़ जिले के जिलाधिकारी तथा जनपद पौड़ी में मुख्य विकास अधिकारी पद पर, व देहरादून, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी आदि जनपद में अपनी सेवा दे चुके हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी डॉ एस के बरनवाल, मुख्य कोषाधिकारी लखेंद्र गौथियाल, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार मौजूद रहे।






