कोटद्वार । भाजपा मंडल कार्यालय में गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रुप में मनाया गया। मंडल अध्यक्ष चन्द्र मोहन जसोला के अगुवाई में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
भाबर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र सेवा में अपने प्राण को न्योछावर कर दिया। अंतिम क्षण तक संगठन के विस्तार एवं देश में राष्ट्रवादी विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहे। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों की चिंता करते थे ।कहा कि कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हैं। पंडित उपाध्याय के सुझाए अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करने, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ मां भारती को विश्व गुरु के पद पर आसीन करने के लिए अपने तन-मन और यथासंभव धन समर्पित करने का संकल्प लेते हैं।




