- STF उत्तराखंड ने वन्यजीवों के अंगो की तस्करी करने वाले को लैपर्ड की खाल के साथ किया गिरफ्तार
- STF उत्तराखंड ने लैपर्ड की खाल के साथ वन्यजीवों के अंगो की तस्करी 01 को किया गिरफ्तार
- STF उत्तराखंड की वन्य जीवों के अंगो की तस्करी करने वालो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, लैपर्ड की खाल के साथ 01 को किया गिरफ्तार
- उत्तराखण्ड (जनपद उधम सिंह नगर) बरामदगी 01 अदद लैपर्ड की खाल नाजायज व गिरफ्तारी 01 नफर अभियुक्त अन्तर्गत धारा 2,9,39,42,48,50,51 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम, 1972।
देहरादून : उत्तराखण्ड STF द्वारा वन्य जीव जन्तु के अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों के खिलाफ गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यवाही में उत्तराखण्ड STF की एक टीम लगातार उत्तराखण्ड के सीमावर्ती जनपदों में इन वन्य जीव जन्तुओं तथा इनके अंगो के अवैध तस्करों की तलाश में सक्रिय है। 10 फरवरी 2021 को उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स STF को सूचना प्राप्त हुई किं उधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में एक वन्य जीव जन्तु के अंगो का अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर वन्य जीव जन्तु के अंगो की तस्करी करने आ रहा है। सूचना पर STF की कुमॉऊ युनिट को सतर्क कर प्रभारी निरीक्षक STF कुमॉऊ एम.पी. सिंह व वन विभाग खटीमा के साथ एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। तथा उक्त सूचना पर स्पेशल टास्क फोर्स STF एवं वन विभाग खटीमा की टीम द्वारा खटीमा क्षेत्र में एक अभियुक्त वीरू प्रसाद पुत्र बुनेला, निवासी सम्पूर्णानगर सिंघर खुर्द, थाना सम्पूर्णानगर, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश। उम्र 25 वर्ष के एक वन्य जीव जंतु अंगों के अंतर्राष्ट्रीय तस्कर को एक अदद लैपर्ड की खाल, जिसकी लम्बाई करीब 7 फीट व चौढ़ाई करीब 4 फीट है, के साथ खटीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरूद्व वन विभाग खटीमा में वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की सम्बन्धित धाराओं का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह यह लैपर्ड की खाल चल्थी वन प्रभाग से लेकर आया है, जो करीब एक वर्ष पुरानी है तथा जिसको जंगल में फन्दा लगाकर गले में किसी धारदार हथियार से मारा गया है। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब बारह लाख (12,0000/00) रूपया है। वह पहले भी कई बार अवैध वन्य जीव अंगो की तस्करी पहाड़ो से उत्तर प्रदेश व दिल्ली आदि राज्यों में कर चुका है। अभियुक्त ने पूछताछ में यह भी बताया कि उसका लखनऊ से पासपोर्ट बना है। अभियुक्त इस लैपर्ड की खाल को उत्तराखण्ड में किस-किस से प्राप्त करता है तथा उत्तर प्रदेश में किस-किस को सप्लाई करता है, इस सम्बन्ध में अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
वीरू प्रसाद पुत्र बुनेला, निवासी सम्पूर्णानगर सिंघर खुर्द, थाना सम्पूर्णानगर, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश। उम्र 25 वर्ष।
गिरफ्तारी टीम STF, कुमाँयू युनिट, पन्तनगर टीम
- उप निरीक्षक के.जी. मठपाल
- कॉन्स्टेबल महेन्द्र गिरी
- कॉन्स्टेबल किशोर कुमार
- कॉन्स्टेबल प्रमोद रौतेला
- कॉन्स्टेबल मनमोहन सिंह
- कॉन्स्टेबल चन्द्रशेखर मल्होत्रा
- कॉन्स्टेबल संजय कुमार
- कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र सिंह कनवाल
गिरफ्तारी टीम वन विभाग खटीमा
- राजेन्द्र सिंह मनराल, वन क्षेत्राधिकारी खटीमा।
- अशोक कुमार गौतम, वन दरोगा, वन रेंज खटीमा प्रभाग।
- उत्तम सिंह राणा, वन आरक्षी
- भैरव सिंह बिष्ट, वन आरक्षी
- मिथिलेश कुमार, चालक, वन विभाग खटीमा।




