posted on : जुलाई 15, 2022 9:32 अपराह्न
लैंसडाउन : भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में आज धूमधाम से हरेला पर्व मनाया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. लवनी रानी राजवंशी द्वारा पौधा रोपण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं, प्राध्यापकों और शैक्षणिक कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण पर अपने बहुमूल्य विचार रखे। उन्होंने कहा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष् में राज्य सरकार द्वारा हरेला पर्व का शुभारंभ 16 जुलाई 2022 से करते हुए जनसहभागिता के माध्यम से सम्पूर्ण राज्य में व्यापक वृक्षारोपण किया जाना हैं। उन्होंने बताया हरियाली का प्रतीक हरेला लोकपर्व न सिर्फ एक पर्व है बल्कि एक ऐसा अभियान है, जिससे जुड़कर तमाम प्रदेशवासी बरसों से संस्कृति और पर्यावरण दोनों को संरक्षित करते आ रहे हैं।
एनएसएस प्रभारी डॉ. डीसी मिश्रा और सह प्रभारी डॉ. गुंजन आर्य द्वारा महाविधालय में हरेला पर्व के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया एनएसएस के छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय में वृक्षारोपण के अंतर्गत फलदार, छायादार और शोभादार वृक्ष लगाए गए। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ. मिश्रा द्वारा अपने संबोधन में कहा की यह पर्व खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है, जिसे उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, हरेला पर्व के अंतर्गत जनमानस में वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जागरूकता का संचार किया जाना आवश्यक है। महाविद्यालय के सभी संकायों, आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर नदी नालों को साफ किया गया । इस मौके पर महाविद्यालय के वरिष्ट प्राध्यापक प्रो. मधवाल, डॉ. वीके सैनी, डॉ. पंकज बहुगुणा, डॉ. आर के द्विवेदी, डॉ. कमलकुमार, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. विनीता देवी, डॉ. अर्चना नौटियाल डॉ. श्रद्धा भारती, डॉ. शिप्रा, डॉ. पवनीका चंदोला, डॉ. कृतिका क्षेत्री, डॉ. शुभम काला और शिक्षणेत्तर कर्मचारी प्रदीप कुमार रूप सिंह, अनिल, दीप्ति आदि मौजूद रहे।


