लक्सर (जोनी चौधरी): अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार लक्सर कोतवाली की रायसी चौकी प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बाणगंगा गंगदासपुर में छापेमारी कर 8 ट्रैक्टर ट्रॉलीयों को सीज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खादर क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध खनन का कारोबार लगातार जारी रहने के कारण, इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रभारी रायसी चौकी रणवीर सिंह चौहान ने गठित टीम प्रभारी रायसी चौकी रणवीर सिंह चौहान व कांस्टेबल राजेंद्र बिष्ट तथा गोविंद सिंह ने मुखबिर की सूचना पर बानगंगा के किनारे गांव गंगदासपुर में छापेमारी कर आठ ट्रैक्टर ट्रॉलीयों को उस वक्त पकड़ लिया जब वह अवैध खनन के लिए जा रही थी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि अवैध खनन में पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्रॉलीयों को सीज करके इनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है, अवैध खनन के विरुद्ध आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।





