बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 8, 2021 3:46 अपराह्न

पौड़ी : कृषि विभाग एवं नाबार्ड के तत्वाधान में जनपद के कृषि कार्य/व्यवसाय से जुड़े किसानों को आज विकास भवन सभागार, पौड़ी में एक दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य कृषि अधिकारी एवं डीडीएम नाबार्ड ने किसानों को कृषि अवसंरचना निधि के तहत विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अन्य काश्तकारों को भी इसके बारे में बतायें, ताकि सभी कृषको को योजना का लाभ मिल सके।

मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा ने कृषि के क्षेत्र में संचालित हो रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि कृषि के क्षेत्र में किसान, पैक्स, विपणन, सहकारी समितियां, किसान उत्पादन संगठन, कृषि उद्यमी, स्टार्ट-अप, स्वयं सहायता समूह, संयुक्त देयता समूह, केंद्रीय/राज्य एजेंसी या स्थानीय निकायों द्वारा प्रायोजित सार्वजनिक निजी साझेदारी आदि योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने पात्र ऋण संस्थाएं जैसे अनुसूचित वाणिज्यक बैंक, अनुसूचित सहकारी बैंक, आरआरबी, एसएफबी, एनबीएफसी, एनसीडीसी, डीसीसीबी, पात्र गतिविधियां, निधि आवश्यकता, निधि के उद्देश्य, योजना का प्रक्रिया प्रभाव, प्रस्ताव तैयार करना, अन्य योजनाओं के साथ युगपतिकरण सहित विभिन्न कार्यों की विस्तार से जानकारी किसानों को दी।

डीडीएम नाबार्ड भूपेंद्र सिंह द्वारा फसल की कटाई से लेकर बाजार में निर्यात करने तक की जानकारी कृषकों को दी गई। कहा कि जिन काश्तकारों के किसान क्रेडिट कार्ड (के.सी.सी.) अभी तक नहीं बने हैं, उनके के.सी.सी. बैंक से बना दिये जायेंगे, जिससे किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। कहा कि इस योजना के तहत कम ब्याज दर पर किसानों को लोन दिया जा रहा है, जिससे किसान खेतों में सिंचाई से लेकर अन्य कार्य कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए काश्तकारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना जरूरी है, जिससे उन्हें रोजगार से जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बैंक में दस्तावेज पूर्ण होने पर लोन दिया जाएगा। इस अवसर पर कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी धुमाकोट प्रमोद कुमार सैनी, कोट के आरपी ध्यानी, एस एच आई नेहा रावत, एएओ रिखणीखाल गोपेश्वर चंद्र सहित बृजभूषण, विनोद खुराना, विनय कुमार, नरेंद्र सिंह मेहता आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.