बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

STF उत्तराखंड : नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के खिलाफ हुआ 02 और मुकदमें दर्ज

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 6, 2021 7:10 अपराह्न
  • बेरोजगार युवक/यवतियों को नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के विरुद्ध 02 और अभियोग पंजीकृत

देहरादून : बढ़ते साईबर अपराधों के परिप्रेक्ष्य में साईबर अपराधी आम जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने हेतु अपराध के नये-नये तरीके अपनाकर धोखाधड़ी कर रहे है । इसी परिपेक्ष्य में ठगों द्वारा आम जनता व बेरोजगार युवक/यवतियों से “नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी” करने की शिकायत प्राप्त हो रही थी । जिनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु प्रभारी STF उत्तराखण्ड द्वारा STF एंव साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन को निर्देशित किया गया था ।

इसी क्रम में 02 और प्रकरण साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन को प्राप्त हुये है जिसमें एक शिकायतकर्ता क्लेमनटाउन देहरादून निवासी एवं एक अन्य देहरादून निवासी जो वर्तमान में फरीदाबाद, हरियाणा में निवासी कर रहा है के साथ इसी प्रकार की घटनायें घटित हुयी थी, जिसमें शिकायतकर्ताओं को Food Corporation of India (FCI) विभाग में नौकरी दिलाने की बात कही गयी। जिस पर विश्वास करते हुये शिकायतकर्ताओं द्वारा ऑनलाईन व कुछ नगद के माध्यम से क्रमशः 09 लाख एवं 09.65 लाख रुपये अभियुक्तगणो के बैंक खातो में डाली गयी ।

अभियुक्तगणो द्वारा शिकायतकर्ताओं को विश्वास मे लेने हेतु पुलिस वेरिफिकेशन भी करवाया जिससे पीडित बेरोजगारो को विश्वास हो जाये की उनकी नौकरी वास्तव मे लग गयी है, इसके उपरान्त उसे FCI का आई0 कार्ड व ज्वानिंग लैटर भी दिया गया । शिकायतकर्ताओं द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर मु.अ.सं. 05/21 एवं 06/21 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि व 66(डी) आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । ऐसे ही प्रकरणों में पूर्व में 04 फरवरी 2021 को STF एवं साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरोह के अन्य सदस्यो की तलाश जारी है ।

अपराध का तरीका

अभियुक्तगणो द्वारा बेरोजगार लड़के व लडकियों को FCI, Railway, AIIMS आदि मे नौकरी लगाने के नाम पर उनसे लाखो रुपये अपने अपने बैंक खातो मे प्राप्त करना व कई बार नौकरी मांगने वालो बेरोजगार युवको के खातो मे पैसे मंगवाकर फिर स्वंय उस पैसे को ले लेना। बेरोजगार लडके लडकियो का लखनऊ, गोरखपुर, दिल्ली आदि जगहो पर फर्जी तरीके से पुलिस वेरिफिकेशन, मेडिकल, training, Interview कराना और उन्हे फर्जी Joining letter, पहचान पत्र देना, व सरकारी विभागो की फर्जी ईमेल आईडी बनाकर बेरोजगार युवक/युवतियों को उस ई-मेल आईडी से नौकरी के सम्बन्ध मे मेल करना।

प्रभारी STF उत्तराखण्ड द्वारा जनता से अपील की है कि नौकरी दिलाने वाले व्यक्तियो के बहकावे मे न आये। कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन अथवा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून से सम्पर्क करें।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.