बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

STF एवं साईबर पुलिस ने किया ऑनलाईन लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गैंग का भंडाफोड़

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 6, 2021 5:28 अपराह्न
  • अपराधियों के खिलाफ STF एसएसपी अजय सिंह की कार्यवाही जारी
  • STF एवं साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड की संयुक्त कार्यवाही-
  • अंतरराज्यीय साइबर अपराधियो का एक गैंग का भंडाफोड़
  • कम ब्याज पर लोन दिलाने के नाम पर सोशल साईट-फेसबुक व समाचार पत्रो में विज्ञापन देकर जरुरतमंदो से लाखो की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का 01 सदस्य गिरफ्तार

देहरादून : बढ़ते साईबर अपराधों के परिप्रेक्ष्य में साईबर अपराधी आम जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने हेतु अपराध के नये-नये तरीके अपनाकर धोखाधड़ी कर रहे है । इसी परिपेक्ष्य में ठगों द्वारा आम जनता से सस्ते ब्याज दरो पर “ऑनलाईन लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी” करने की काफी शिकायते प्राप्त हो रही थी ।

इसी क्रम में एक प्रकरण साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन को प्राप्त हुआ था जिसमें देहरादून निवासी एक महिला के साथ इसी प्रकार की घटना घटित हुयी थी जिसमें शिकायतकर्ता को अज्ञात कॉलर द्वारा कॉल कर स्वयं को रिलायंस कम्पनी का कर्मचारी बताते हुये 03 प्रतिशत की ब्याज दर पर लोन दिलाने की बात कही गयी जिस पर विश्वास करते हुये शिकायतकर्ता द्वारा 15 लाख का लोन लेने की बात कही गयी। अज्ञात कॉलर द्वारा शिकायतकर्ता से उनके पहचान सम्बन्धी दस्तावेज मांगे गये जिसके उपरान्त शिकायतकर्ता को लोन स्वीकृत होने का लैटर प्रेषित किया गया तथा फाईल चार्ज/इंस्योरेंस चार्ज एवं अन्य शुल्क के नाम पर विभिन्न तिथियो में भिन्न भिन्न खातो में लगभग 07 लाख रुपये जमा कराकर धोखाधड़ी की गयी । शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर मु0अ0सं0 01/21 धारा 420, 120बी भादवि व 66(डी) आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना साईबर थाने के निरीक्षक श्री देवेन्द्र नबियाल के सुपूर्द की गयी ।

विवेचना के दौरान अभियुक्तो द्वारा प्रयोग किये गये मोबाईल नम्बरो, बैंक खातो का विवरण प्राप्त कर विश्लेषण किया गया तो जानकारी हुई कि अभियुक्तों द्वारा वादी को जिन नम्बरों से सम्पर्क की गयी थी वे नम्बर हरियाणा दिल्ली आदि राज्यो के होने पाये गये । बैंक खातों की जानकारी की गयी तो पता चला कि साईबर अपराधियो द्वारा दिल्ली, हरियाणा, बिहार, जम्मू कश्मीर आदि बैंक खातों का प्रयोग करते हुये धोखाधड़ी से 07 लाख की धनराशि स्थानान्तरित की गयी है। इन खातो के बैंक स्टेटमैन्ट का अवलोकन करने पर उक्त बैंक खातो से धनराशि अन्य बैंक खातो में स्थानान्तरित होनी पायी गयी । विवेचना के दौरान सूचना प्राप्त हुयी कि वादिनी से धोखाधड़ी करने वालो का एक सदस्य हरिद्वार, ऋषिकेश आने वाला है जिस पर विश्वास करते हुये वादिनी की निशांदेही पर विवेचक/निरीक्षक श्री देवेन्द्र नबियाल द्वारा मय पुलिस टीम के अभियुक्त की घेराबंदी कर अभियोग में संलिप्त 01 अभियुक्त को नटराज चौक ऋषिकेश से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त से पूछताछ पर महत्वपूर्ण जानकारिया प्राप्त हुयी कि वह और उनके सहयोगी दैनिक समाचार पत्रो, फेसबुक आदि सोशल साईट्स पर लुभावनी/सस्ती दरो पर प्रधान मंत्री मुद्रा लोन, रिलायंस लोन आदि का विज्ञापन देकर आम जनता से फाईल चार्ज/इंस्योरेंस चार्ज एवं अन्य शुल्क के नाम पर विभिन्न बैंक खातो मे धनराशि डलवाकर ठगी करते है। जिसके लिये वह और उनके साथी जो दिल्ली, बिहार, हरियाणा, जम्मू कश्मीर के है फर्जी नाम पतो पर मोबाईल सिम लेते है। अभियुक्त से पूछताछ में यह भी बात प्रकाश मे आयी की अभियुक्त ऐसे ही एक प्रकरण में वर्ष 2014 में हिसार हरियाणा के एक अभियोग में जेल जा चुका है । अभियुक्त से बरामद मोबाईल फोनो से यह भी प्रकाश मे आया कि अभियुक्त एवं उनके साथियो द्वारा उ0प्र0, महाराष्ट्र, गुजरात, आदि स्थानो के व्यक्तियो से भी ठगी की गयी है, जिसपर उत्तराखण्ड राज्य के साथ ही अन्य राज्यो से इस प्रकार की धोखाधड़ी से सम्बन्धित प्रकरणो व पीड़ितो से सम्पर्क पर उक्त लोगो के साथ भी सस्ते लोन के नाम पर धोखाधड़ी किया जाना प्रकाश में आया है । अभियुक्त मयंक कपूर को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । अभियुक्त से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले है, जिसके सम्बन्ध में विवेचना जारी है ।

अपराध का तरीका

अभियुक्तगण दैनिक समाचार पत्रो, फेसबुक आदि सोशल साईट्स पर लुभावनी/सस्ती दरो पर प्रधान मंत्री मुद्रा लोन, रिलायंस लोन आदि का विज्ञापन देकर फर्जी नाम पते बताकर फोन कर आम जनता से फाईल चार्ज/इंस्योरेंस चार्ज एवं अन्य शुल्क के नाम पर विभिन्न बैंक खातो मे धनराशि डलवाकर ठगी करते है। जनता से सम्पर्क करने हेतु दिल्ली, बिहार, हरियाणा, जम्मू कश्मीर आदि स्थानो के लोगो की फर्जी आई0डी0 पर मोबाईल सिम एवं बैंक खाते खोलकर धनराशि प्राप्त करते है । हर घटना हेतु अलग-अलग सिम/मोबाईल नम्बरो का प्रयोग करते है व उन्हे नष्ट करते रहते है । आम जनता को विश्वास दिलाने हेतु फर्जी Loan Approval Letter, Certificate, ID आदि भेजते हुये अपराध को अंजाम देते है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1- मयंक कपूर पुत्र मुल्क राज कपूर निवासी म0नं0 68 वार्ड नं0 24 जगदीश कालोनी, जिला रोहतक हरियाणा ।

बरामदगी-

धोखाधड़ी मे प्रयुक्त 03 अदद मोबाइल फोन, विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड, पहचान पत्र, नये पुराने सिम कार्ड, 11000/- रुपये नगद ।

पुलिस टीम-

1- निरीक्षक देवेन्द्र नबियाल

2- उपनिरीक्षक आशीष गुसांई

3- महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा

4- कानि. हरेन्द्र भण्डारी

5- कानि. पवन कुमार

6- कानि. सुरेन्द्र कुमार

साईबर सावधानी अपील

प्रभारी STF उत्तराखण्ड द्वारा जनता से अपील की है कि सस्ते दरो पर लोन दिलाने वाले विज्ञापनो से सतर्क रहे, ऐसे लोगो के बहकावे मे न आये । किसी भी प्रकार का ऑनलाईन लोन लेने से पूर्व स्थानीय बैंक, सम्बन्धित कम्पनी आदि से भलीं भांति इसकी जांच पड़ताल अवश्य करा लें । कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून से सम्पर्क करें।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद : परंपरा से प्रमाण तक, उपचार से रोकथाम तक
  • मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक योगासन में दो स्वर्ण पदक जीतकर एसजीआरआर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
  • विकास का असली अर्थ अधिक आय, मजबूत अर्थव्यवस्था और बेहतर नागरिक जीवन : डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम
  • यूजीआईपी में आईएमए ब्लड बैंक देहरादून के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन
  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.