रविवार, मई 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जज्बे को सलाम : लाॅकडाउन में रोजा रखकर ड्युटी दे रहे कॉन्स्टेबल मोहम्मद कासिम व डॉक्टर इमरान

शेयर करें !
posted on : मई 11, 2020 12:52 अपराह्न

कोटद्वार (गौरव गोदियाल): कोरोना वायरस (Corona Virus) लॉकडाउन की स्थिति में डॉक्टर और पुलिस की हर तरफ तारीफ हो रही है। डॉक्टर और पुलिसकर्मी संकट की इस घड़ी में सुपरहीरो बनकर उभरे हैं। लॉकडाउन की स्थिति में पुलिस मददगार बनकर सामने आई है। पुलिस की जो छवि मौजूदा हालातों में बनीं उससे सभी का नजरिया बदल गया है। पुलिस के हौंसलों की कई ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिन्होंने उनके बारे में पहले की बनी हुई राय को बदल दिया है।

 

कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में लाॅकडाउन चल रहा है । वहीं मुस्लिम समुदाय का रमज़ान का पाक महीना भी चल रहा है और इस दौरान लोग रोजे रखकर इबादत कर रहे है । पौडी जिले के कोटद्वार कोतवाली में मोहम्मद कासिम कॉन्स्टेबल हैं। कोरोना में ड्यूटी के दौरान रमजान भी चल रहे हैं लेकिन फर्ज और देश से बढ़कर कुछ कहां। कासिम ने भी पवित्र रोजे रखे हैं और साथ ही अपनी ड्यूटी भी कर रहे हैं।

लॉकडाउन के दौरान मोहम्मद कासीम की ड्यूटी प्रत्येक दिन लालबत्ती चौक पर लग रही है ।वह ड्युटी के प्रति इतने वफादार है कि वह सुबह सात बजे से पहले ही अपने ड्युटी प्वाइंट पर पहुँच जाते है और शायं सात बजे बाद ही घर जाते है । कासिम इंटर कालेज के अंदर नमाज अदा करते है । जिस वक्त कासिम नमाज पढ़ रहे होते हैं उनके साथी कॉन्स्टेबल उनका प्वांइट संभाल लेते है । ये सद्भावना और आपसी प्रेम ही है जो हिंदू-मुस्लिम भाई चारे को निभाता है। कासिम ड्यूटी समय में 2 से 3 बार नमाज पढ़ते हैं और इस दौरान उनके साथी जवान ड्यूटी कर रहे होते हैं। इतना ही नहीं जब कासिम नमाज पढ़ते हैं तब ये जवान कोशिश करते हैं कि उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो।

वहीं राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में पदस्थ डॉक्टर इमरान भी रोज ड्युटी के साथ – साथ रोजा भी रख रहे है । कोरोना महामारी ने दुनियाभर के डॉक्टर्स की जिंदगी पूरी तरह से बदल दी है । डॉक्टर्स बीमारी के प्रकोप के बीच जनता को अपनी सेवाएं दे रहे हैं । रोजा रख रहे डॉ. इमरान कहते हैं, संक्रमण का डर हमेशा रहता है। डॉक्टर के रूप में हम मरीजों की जान बचाने की शपथ लेते हैं। मौजूदा परिस्थिति में कोरोना को टाल नहीं सकते, लेकिन बचाव के उपाय जरूरी हैं। उन्होने बताया कि मेरे परिवार ने भी मुझे अपनी सेवाये देने के लिए प्रेरित करते है । जिससे मेरा हौंसला ओर बढ़ जाता है । उन्होने बताया कि ड्युटी के दौरान वह अस्पताल में ही नमाज अदा करते है ।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सीएमई कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने असंभव को किया संभव, डेढ़ साल बाद बच्चे ने मुंह से पिया मां का दूध, परिवार की आंखों में छलके खुशी के आंसू
  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.