कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुर स्थित ताड़केश्वर नगर में आयोजित तीन दिवसीय वॉलीवॉल प्रतियोगिता का प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी के द्वारा विविधवत शुभारंभ किया गया।

महापौर हेमलता नेगी एवं प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति रूझान बढाने एवं नशे की प्रवृत्ति से दूर रखे जाने के उद्देश्य में वर्तमान में विभिन्न वार्डो में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को आयोजित करवाया जा रहा है, कहा कि वर्तमान में युवाओं में बढ़ती हुई नशे को प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए खेल प्रतियोगिताऐं करवाना बेहतर विकल्प है, पूर्व काबीना मंत्री ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास में सहायक होते है, उन्होंने वॉलीवॉल प्रतियोगिता आयोजित करवाने के लिए आयोजकों का भी आभार व्यक्त करते हुए खिलाडियों से खेल भावना का परिचय दिये जाने की अपील की है।
शुक्रवार को उद्घाटन मैच ताड़केश्वर नगर एवं बुद्धापार्क के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। जिसमें सीधे सेटों में बुद्धापार्क ने ताडकेश्वर नगर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया, जबकि दूसरे मैच में सीधे सेटों में उनेरी ने निंबूचैड को हराया। इस मौके पर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख एवं पार्षद श्रीमती गीता नेगी, विनोद रावत, लक्ष्मण सिंह, संदीप घिल्डियाल, सुनील रावत, भारत सिंह, सिमरन बिष्ट, बीडी शर्मा मौजूद थे। निर्णायकों की भूमिका धीरेन्द्र सिंह कंडारी, विवेका नंद, व सूरज रमोला ने निभाई। जबकि मैच का आंखो देखा हाल सुरदीप सिंह गुसाई के द्वारा सुनाया गया।




Discussion about this post