बुधवार, जून 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रुद्रप्रयाग : भारतीय गौ क्रांति मंच ने धर्म सम्राट करपात्री महाराज पर डाक टिकिट जारी होने पर की प्रसन्नता व्यक्त

शेयर करें !
posted on : जून 30, 2022 11:27 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : भारतीय गौ क्रांति मंच ने धर्म सम्राट करपात्री महाराज पर डाक टिकिट जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। ज्ञात हो कि राजधानी दिल्ली के साउथ ब्लाक स्थित रक्षा मंत्रालय में बुधवार को धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज पर डाक टिकट जारी हुआ है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि करपात्री जी पर डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर भारत सरकार के संचार विभाग के राज्य मंत्री देबु सिंह चौहान एवं रक्षा विभाग के राज्य मंत्री अजय भट्ट भी उपस्थित रहे।  भारतीय गौ क्रांति मंच जिला रुद्रप्रयाग के युवा शाखा के जिलाध्यक्ष अवधेश सेमवाल ने प्रसन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय डाक विभाग ने स्वामी करपात्री जी महाराज की स्मृति में बुधवार को एक स्मारक डाक टिकट जारी किया जो सनातन धर्म प्रेमियों के  लिए गौरव एवं सम्मान की बात है।
जिलाध्यक्ष अवधेश सेमवाल ने बताया कि करपात्री महाराज 17 वर्ष की आयु में  गृह त्याग कर चुके थे , वे दशनामी परंपरा के सन्यासी थे। दीक्षा के उपरान्त उनका नाम ‘हरिहरानन्द सरस्वती’ था किन्तु वे ‘करपात्री’ नाम से ही प्रसिद्ध थे क्योंकि वे अपने अंजुलि का उपयोग खाने के बर्तन की तरह करते थे।धर्मशास्त्रों में इनकी अद्वितीय एवं अतुलनीय विद्वता को देखते हुए इन्हें ‘धर्मसम्राट’ की उपाधि प्रदान की गई।
करपात्री महाराज जी द्वारा गौ रक्षा के लिए अद्वितीय कार्य किये गए। इंदिरा गांधी ने उनसे वादा किया था चुनाव जीतने के बाद गाय के सारे कत्लखाने बंद हो जायेगें, जो अंग्रेजों के समय से चल रहे हैं। लेकिन जब तत्कालीन प्रधानमंत्री ने संतों इस मांग को ठुकरा दिया, जिसमें संविधान में संशोधन करके देश में गौ वंश की हत्या पर पाबन्दी लगाने की मांग की गयी थी, तो संतों ने 7 नवम्बर 1966 को संसद भवन के सामने धरना शुरू कर दिया। हिन्दू पंचांग के अनुसार उस दिन विक्रमी संवत 2012 कार्तिक शुक्ल की अष्टमी थी जिसे ‘गोपाष्टमी’ भी कहा जाता है। गौरतलब है कि वर्तमान समय में भारतीय गौ क्रांति मंच की माँग गौ माता को राष्ट्रमाता के पद पर सुशोभित करने की है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आयुर्वेदिक पंचकर्म से आमवात रोग में मिली राहत, घुटनों के दर्द और सूजन से उबरी भारती चमोली
  • महाराष्ट्र में फिर बड़ा सियासी भूचाल : शिवसेना (UBT) में बड़ी बगावत की आहट, शिंदे गुट के संपर्क में 7 सांसद!
  • उत्तराखंड : बंजी जंपिंग के बाद युवक की बिगड़ी तबीयत, मौत
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी, 17 जून तक शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र वितरण का लक्ष्य
  • ​कर्णप्रयाग में निहंग यात्रियों और स्थानीय लोगों में हिंसक झड़प
  • पेयजल किल्लत पर फूटा भूतपूर्व सैनिकों का गुस्सा, एसडीएम दफ्तर मे जताई नाराजगी..
  • कोटद्वार-गोपेश्वर एवं कोटद्वार-ऋषिकेश एम्स के लिए 2 रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ
  • वेदपाठी भर्ती में दो साल की देरी पर फूटा अभ्यर्थियों का गुस्सा, मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत
  • चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच तेज, मोबाइल लैब से 176 नमूनों की हुई जांच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.