रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्रेष्ठ को छोड़ना त्याग है निम्न को छोड़ना त्याग नहीं : मोरारी बापू

शेयर करें !
posted on : जून 23, 2022 11:39 पूर्वाह्न
बद्रीनाथ :  बद्रीनाथ में चल रही रामकथा के पांचवे दिन मोरारी बापू ने कहा कि शंकराचार्य के मत से योग क्या है। अपरिग्रह वाक् निरोध: वाणी का निरोध योग है।। किसी से आशा न करना वह भी योग है।। बापू ने कहा कि रज सूखी होती है रज पाने वाला सुखी हो जाता है! और रजका अंजन हो सकता है? परसत पद पावन शोक नसावन। प्रगट भई तप पुंज सहि। अहल्या के प्रसंग में रज का महत्व मिलता है।। शंकराचार्य जी ने यह लिखा है गीता का गान करो। ऐसा भी लिखा है सहस्त्रनाम का पाठ करो।यह भी कहा लेकिन एक ही नाम बार-बार हजार बार रटें वह भी सहस्त्रनाम है।घयेयं श्रीपति रूपम… श्री विष्णु का ध्यान करो।मतलब? संकीर्णता का नहीं लेकिन विशालता का ध्यान करो। व्यास का अर्थ भी विशाल है।तुम्हारी बुद्धि चित् को सज्जन के पास ले जाओ और यदि आपके पास वित्त है तो गरीबों को बांट दो। बापू ने कहा कि ब्रह्मसूत्र उपनिषद् आदि तीन ग्रंथों का अध्ययन करने के बाद आचार्य पद मिलता है।।शांकर भाष्य, गीता भाष्य उपनिषद और ब्रह्मसूत्र का अवलोकन करने से लगता है कि व्यास जी का ब्रह्मसूत्र बहुत क्लिस्ट है।। फिर भी आचार्य जी ने बहुत कृपा की है। अक्षर थोड़े और अर्थ बहुत है।
बापू ने बताया कि सब संख्या उत्तम है फिर भी नव का अंक विशेष है,पूर्णांक भी है शून्य भी है,रिक्त है। रामचरितमानस के मंगलाचरण में नव की वंदना की गई है। यहां सप्तक भी बहुत है।अष्टक भी है और पंचक भी है।। मंगलाचरण के श्लोक सात है। एक एक श्लोक एक-एक सोपान का प्रतिनिधित्व करते हैं।। लेकिन इन ७ श्लोकों में नव की वंदना की गई है।। पहले श्लोक में वाणी और विनायक। दूसरे श्लोक में भवानी और शंकर की वंदना।तीसरे श्लोक में बोधमई गुरु शिव की वंदना,चौथे श्लोक में कवीश्वर वाल्मीकि और कपीश्वर हनुमान की वंदना,पांचवे श्लोक में सीता और फिर अकेले राम की वंदना।। ये सात की वंदना है।। मानस में गोस्वामी जी को दृढ़ता से कुछ सिद्ध करना है तो सभी को नव में डाल देते हैं।।परशुराम की स्तुति में नव बार जय-जय शब्द आया है।।जैसे अंडज,स्वेदज और अन्य जीव होते हैं वैसे ही हम प्रकाश से जन्मे है तो हम भी सूर्यवंशी कहे जाने वाले हो सकते हैं।।
बापू ने बताया कि सुमंत राम को वन में छोड़ कर लौटता है तो नव प्रकार के सोच अफसोस की बात की गई है। तो यहां ग्रंथों संतो गुरु कृपा और कुछ अपनी अनुभूति से व्यास जी के विराग की चर्चा, नव प्रकार के व्यास विराग है।।वैसे व्यास पुत्र शुकदेव का वैराग आखिरी है। वह परमहंस के भी परमहंस है।।जन्म के साथ नाभि की ओर को गले में डाल कर निकल गए।।उसकी बैराग की तो क्या बात करें! लेकिन शुक तो आम फल है।एक पल में इतना वैराग तो जिन शाखा से वह फल उतरा है वह व्यास में कितना वैराग होगा!व्यास लगते हैं संसारी लेकिन फल का दर्शन करने से लगता है कि कितना वैरागी होगा। बापू ने कथा प्रवाह में शिव विवाह की कथा संक्षिप्त में बताकर राम जन्म के कारण और राम जन्म तक की कथा का विस्तार से वर्णन करके आज की कथा को विराम दिया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • समयबद्ध एवं पारदर्शी पदोन्नति प्रक्रिया के लिए पुलिस मुख्यालय प्रतिबद्ध – डीजीपी दीपम सेठ
  • उत्तराखंड में पुलिस-बदमाश के बीच एक और मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद देहरादून में बवाल, दुकान और गोदाम में तोड़फोड़
  • उत्तराखंड : कैबिनेट ने 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को दी मंजूरी, उपनल कर्मचारियों और चारधाम यात्रा से जुड़े बड़े फैसले
  • उत्तराखंड : राष्ट्रीय दिशानिर्देशों से पहले SCERT-DIET पुनर्गठन नहीं करने की मांग
  • डॉ. नीतू कार्की को मिली NOPRUF उत्तराखण्ड की बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत
  • श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनें – डाॅ. धन सिंह रावत
  • एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
  • युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
  • विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.