कोटद्वार । कुंभीचौड़ स्थित बहुउद्देशीय सहकारी समिति के सर्वसम्मति से हरीश कुमार नेगी को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब है कि कुंभीचैड बहुउद्देशी सहकारी समिति के संचालक मंडल ने निर्वतमान अध्यक्ष सुबोध देवरानी के खिलाफ विगत 3 दिसम्बर 2020 को अविश्वास प्रस्ताव पारित कर जिलाधिकारी को भेज दिया गया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने उत्तरांचल सहकारी समिति अधिनियम 2004 में निहित नियमों में किये प्राविधानों के अनुरूप कार्यवाही करते हुए तहसीलदार विकास अवस्थी को अविश्वास प्रस्ताव की पुष्टि एवं अध्यक्ष पद पर चुनाव करवाने के लिए कुंभीचौड़ बहुउद्देशीय सहकारी समिति में भेजा।
शुक्रवार को तहसीलदार की मौजूदगी में सहकारी समिति के संचालक मंडल ने सुबोध देवरानी के खिलाफ पूर्व में पारित किये गये प्रस्ताव की पुष्टि की गयी, तथा सर्वसम्मति से आगामी कार्यकाल के हरीश कुमार नेगी को समिति का अध्यक्ष घोषित कर दिया। जिसका कि संचालक मंडल ने अनुमोदन किया गया। इस मौके पर अपर जिला सहकारी अधिकारी डीडी गौड, सहायक विकास अधिकारी राजकुमार सहित संचालक मंडल के दयाल सिंह अधिकारी, जगमोहन सिंह रावत, चन्द्रेश लखेड़ा, नरेन्द्र सिंह, श्रीमती विमला देवी, मोहन सिंह, दीनदयाल, पुष्पेन्द्र कुमार मौजूद थे।





Discussion about this post