सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया कण्डोलिया थीम पार्क का विधिवत लोकापर्ण

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2021 10:07 अपराह्न

पौड़ी : प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज जनपद गढ़वाल मुख्यालय स्थित मंदिर में ठाकुर कण्डोलियां देवता की पूजा अर्चना के उपरान्त पौड़ी कण्डोलिया में कण्डोलिया थीम पार्क का विधिवत लोकापर्ण किया। इस अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिह रावत, विधायक पौड़ी मुकेश सिह कोली, विधायक लैंसडोन दिलीप रावत एवं मण्डलायुक्त रविनाथ रमन सहित अन्य गणमान्य ने भी प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आर्किटेक्ट रक्षित पाण्डे, प्रशान्त सागर बिष्ट, कान्टेक्टर हृदय सचदेवा स्मृति चिन्ह तथा शिल्पी धनीराम को स्मृति चिन्ह व 51000 रूपया का चैंक भेंट कर पुरस्कृत किया। वहीं जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह से उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया। जबकि वन पंचायत पौडी के सरपंच ललित नेगी को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया । वही लाईट एण्ड साउड के माध्यम से मै पौड़ी हूँ की लघु फिल्माकन की प्रस्तुती दी गई।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कांजी हाउस के लिए एक कारोड़, टेªचिंग ग्राउंड के लिए 5 करोड़ में टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। वीर सिंह गढ़वाली पार्क के लिए 70 लाख, बस स्टेशन के लिए साढे़ तीन करोड़ तथा रेन बसेरा को 25 लाख की की धनराशि आवंटित करते हुए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार ने कई उत्कृष्ट कार्य किए हैं। कहा कि राज्य की महिलाओं के लिए 5100 कियोस्क सेंटर भी विकसित किए जा रहे हैं। जिससे कि गांव क्षेत्र में निर्मित किए जा रहे उत्पादों को बेचा जा सकेगा।

कण्डोलिया के थीम पार्क के प्रचार प्रसार के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल को शॉर्ट डॉक्युमेंट्री फिल्म तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि इससे तैयार डॉक्यूमेंट्री को मीडिया के द्वारा प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तैयार किए जा रहे पर्यटक स्थलों में आकर्षण का कोई केंद्र अवश्य होना चाहिए। कहा कि टिहरी और श्रीनगर के डैम झील में वाटर स्पोर्ट को लेकर काफी संभावनाएं हैं। जिससे कि सी-प्लेन के द्वारा पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसके अलावा सतपुली की नयार नदी में भी सी-प्लेन को संचालित किए जाने की योजना तैयार की जा रही है। पौड़ी के सतपुली में ही एक एडवेंचर स्पोर्ट्स इंस्टिट्यूट स्थापित किया जाएगा। इसी तर्ज पर ल्वाली झील को विकसित किया जाएगा। कहा कि ल्वाली झील को तीन चरणों में तैयार किया जा रहा है शीघ्र ही इसका भी लोकार्पण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जौनसार, रवांई क्षेत्र वास्तु कला के क्षेत्र में काफी सुंदर माना जाता है। कहा कि देवदार के पेड़ राज्य को आकर्षण का स्थान बना सकती है इसके लिए वन विभाग के साथ कार्य करने की जरुरत है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की पहचान देहरादून की राजपुर रोड को ग्रीन हेरिटेज रोड बनाया जाए ऐसी मेरी परिकल्पना है। उन्होंने कहा कि देहरादून में निर्माणाधीन विभिन्न इमारतों को उत्तराखंड की पारंपरिक शैली में निर्माण किया जाएगा। यही नहीं मुंबई और दिल्ली में बनाए जाने वाले उत्तराखंड भवन को भी उत्तराखंड शैली में ही विकसित किया जा रहा है। कहा कि मुंबई में छह करोड़ की लागत से बनाये गये इस भवन को वहां पर अलग ही पहचान मिल रही है। साथ ही उत्तराखंड के पहाड़ी उत्पादों को बेचने के लिए अलग से स्टोर की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि पौड़ी में बासा वन और टू के कॉन्सेप्ट को पूरे देश में काफी सराहा जा रहा है। पर्यटकों की ओर से बासा में पहुंचने के माध्यमों को पूछा जा रहा है। कहा कि बासा कांसेप्ट पर ही पौड़ी-टेका रोड पर चेरी ब्लॉजम रोड को विकसित किए जाने को लेकर 29 जनवरी 2021 को वृक्षारोपण किया जाएगा। साथ ही देवप्रयाग रोड को मेपल या चिनार रोड के रूप में विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नगर पालिका पौड़ी के अंतर्गत निर्माणाधीन बस अड्डे के लिए साढे तीन करोड़ की धनराशि जारी की गई है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उन्होंने ओल्ड कलेक्ट्रेट भवन के सौन्दर्यीकरण को लेकर जिलाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि भवन का बेहतर इस्तेमाल हो सके इस की कार्य योजना शीघ्र उपलब्ध कराएं। उन्होंने पौड़ी शहर की माल रोड के सौंदर्यीकरण के लिए शिलान्यास कर दिया गया है, शीघ्र ही इस रोड का कायाकल्प कर हेरिटेज स्ट्रीट के रूप में विकसित किया जाएगा। जिससे कि पर्यटकों की गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के हर जिले में इसी तर्ज पर हेरिटेज स्ट्रीट को विकसित किया जाएगा। साथ ही उन्होने जिलाधिकारी को कण्डोलिया मंदिर परिसर को विकसित करने के दिशा निर्देश दिये।

प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि कंडोलिया का थीम पार्क के निर्माण को जिला प्रशासन ने विदेशी तर्ज पर विकसित किया है। कंडोलिया पार्क के बेहतर निर्माण के लिए प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने सभी जनपद वासियों को बधाई दी। कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में यह पार्क मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अद्वितीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने भी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि कंडोलिया के थीम पार्क में सभी आयु वर्ग के लोगों की जरूरतों को शामिल किया गया है। यही नहीं पार्क निर्माण में उत्तराखंड शैली की वास्तुकला भी बेजोड़ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कृषि और उद्यानीकरण के क्षेत्र में भी कई उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। जिससे कि उत्तराखंड के काश्तकारों को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सके। इन योजनाओं के संचालित होने से न सिर्फ पहाड़ी क्षेत्रों में पलायन पर रोक लगेगी बल्कि युवाओं को स्वरोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा।

राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि कंडोलिया के थीम पार्क को जिस तरह से विकसित किया गया है वह अपने आप में अनूठा है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री का आज ही के दिन पौड़ी में आयोजित यह कार्यक्रम सातवां है जो कि अपने आप में मुख्यमंत्री की व्यस्तता को दर्शाता है। बावजूद इसके मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा अपने जनपद क्षेत्र में रात्रि विश्राम कर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करना जनहित से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही राज्य सरकार द्वारा घास काटने वाली महिलाओं के उत्थान के लिए घसियारी कल्याण योजना लॉन्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार ने महिलाओं के लिए एक और बड़ी योजना धरातल पर उतारी है जिसके तहत महिलाओं को भी घर की रजिस्ट्री आदि कार्यों के लिए पुरुष के बराबर दर्जा प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के 95 विकास खंडों में एक एक महाविद्यालय खोला जाएगा।

विधायक पौड़ी मुकेश सिह कोली ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की उपलब्धि तथा उनके विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यो की जानकारी दी। वही विधायक लैसडोन दिलीप रावत ने भी राज्य सरकार की कई एतिहासिक कार्यों की जानकारी दी। आयोजित कार्यक्रम का संचालन गणेश खुगशाल गणी ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, राज्यमंत्री दर्जाधारी अतर सिंह असवाल, राज्यमंत्री मातबर सिह रावत, बहुउद्देशीय सहकारिता समिति अध्यक्ष संपत सिह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिला अधिकारी डॉ. एस के बरनवाल, डीसीबी अध्यक्ष नरेन्द्र रावत, उप जिलाधिकारी योगश मेहरा, एस.एस. राणा, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, जिला पर्यटन विकास अधिकारी/साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिह नेगी सहित संबंधित अधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं आम जनमानस उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.