चमोली : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में होने वाले गढ़देश पुरानी पेंशन बहाली सम्मेलन के लिए शिक्षक एवं कर्मचारियों ने कमर कर दी है। प्रदेश भर के कर्मचारी एवं शिक्षकों में इस सम्मेलन को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है । गढ़वाल मंडल के अनेक जनपदों से 31 जनवरी 2021 को कर्मचारी पौड़ी पहुंच रहे हैं। इसी निमित्त यह गढ़देश पुरानी पेंशन बहाली सम्मेलन पौड़ी में आयोजित किया जा रहा है।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा गढ़वाल मंडल के महासचिव नरेश भट्ट का कहना है कि नई पेंशन योजना एक अन्याय पूर्ण व्यवस्था है जो सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक सुरक्षा की गारंटी नहीं देती है । महासचिव नरेश भट्ट ने कहा कि गढ़वाल मंडल के समस्त विभागों के कर्मचारियों से संपर्क किया जा रहा है सभी कर्मचारियों में इस सम्मेलन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है । पुरानी पेंशन बहाली के लिए पौड़ी में आयोजित होने वाले सम्मेलन में आने के लिए उन्होंने गढ़वाल मंडल के समस्त शिक्षक/कर्मचारी साथियों से पौड़ी पहुंचने की अपील की है।





Discussion about this post