सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया प्राचीन वास्तु शिल्प पर निर्मित होम-स्टे “हिमालयन बंग्लो” का निरीक्षण, कहा कुमाऊनी शैली पर आधारित इस होम-स्टे की थीम सराहनीय

शेयर करें !
posted on : जनवरी 27, 2021 9:41 अपराह्न

अल्मोड़ा : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज जनपद भ्रमण के दौरान होली एंजिल पब्लिक स्कूल के निकट प्राचीन वास्तु शिल्प पर निर्मित होम-स्टे “हिमालयन बंग्लो” का निरीक्षण किया। पर्यटन विभाग के दीनदयाल होम-स्टे योजना के अन्तर्गत वित्त पोषित इस होम-स्टे का अवलोकन कर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा बेहद प्रंशसा की गयी। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्यटन की अपार सम्भावनायें है जिसमें होम-स्टे के अन्तर्गत पर्यटन को बढाया जा सकता है इसके माध्यम से यहाँ की लोक संस्कृति एवं वास्तुकला को देखने के लिए पर्यटक आकर्षित होंगे। इस होम-स्टे में जिस प्रकार की वास्तुशिल्प का प्रयोग किया गया वह अपने आप में अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अन्य लोगो को भी इस तरह के होम-स्टे बनाकर पर्यटन को बढ़ावा देना चाहिए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि कुमाऊनी शैली पर आधारित इस होम-स्टे की थीम सराहनीय है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड का वास्तुशिल्प एवं संस्कृति बहुत ज्यादा धनी है जिसका उपयोग कर हम यहाँ पर रोजगार के अवसर पैदा कर पलायन को रोक सकते है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में होम-स्टे को लेकर कई दिक्कते हो रही है इसके लिए निर्णय लिया गया है कि सभी होम-स्टे संचालकों, बैंक अधिकारियों व पर्यटन आदि से जुड़े विभागीय अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक कराकर आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सके। इस होम-स्टे के संचालक कमल कपूर द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को स्मृति चिन्ह् देकर उनका स्वागत किया और होम-स्टे के निर्माण एवं इसके संचालन की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, बाल विकास मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय टम्टा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी गौरव पाण्डे, महामंत्री महेश नयाल, विनीत बिष्ट, आयुक्त कुमाऊ मण्डल अरविन्द सिंह हयांकी, पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, मोनिका के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.