सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिले में बेहतर विकास कार्यों को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त ने डीएम, सीडीओ एवं अधिकारियों की टीम को दी बधाई

शेयर करें !
posted on : जनवरी 26, 2021 2:24 अपराह्न

पौड़ी : आयुक्त गढ़वाल मण्डल रविनाथ रमन ने आज विकास भवन सभागार पौड़ी में जिला योजना, मुख्यमंत्री घोषणाओं, सीएम हेल्पलाइन, ई-ऑफिस, ई-कलैक्ट्रेट, सी.पी.ग्राम, ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल,, सीएम स्वनिधि, सीएम डेसबोर्ड, पीएम किसान योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना/सौर स्वरोजगार योजना सहित कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल धीराज सिंह गर्ब्याल सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली।

जिले में बेहतर विकास कार्यों को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अधिकारियों की टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लक्ष्य के सापेक्ष अधिक आवेदन स्वीकृत को सराहनीय कार्य बताया। जनपद में जिला योजना के तहत अवमुक्त परिव्यय 7986.00 लाख के सापेक्ष जिलाधिकारी के निर्वतन में 7197.03 लाख, विभागों को धनराशि 7083.40 लाख अवमुक्त के सापेक्ष 6363.87 लाख व्यय हो चुका है। वहीं राज्य सेक्टर में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष व्यय 79.43 प्रतिशत, केन्द्र पोषित में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 74.59 प्रतिशत व्यय हो चुका है। इस अवसर पर उद्योग विभाग द्वारा प्रकाशित वार्षिक पुस्तिका का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जनपद में 30.4383 करोड़ प्रारम्भिक सेक्टर पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान बाहर से आये लोगों के लिए स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने उद्यान, पर्यटन, कृषि, पशुपालन, मत्स्य आदि विभागों के माध्यम से जिला योजना के तहत किये जा रहे कार्यों के बारे विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अपर बाजार पौड़ी रोड़ को हेरिटेज स्ट्रीट, टेका रोड़ को चेरी ब्लासम लेन, पौड़ी-देवप्रयाग रोड़ को नेपल लेन के तहत विकसित किया जा रहा है। कहा कि जनपद में होम स्टे को प्रमोट करने के लिए गडोली पौड़ी में हंटर हॉउस के रूप में होमस्टे बनाया जायेगा, जिसका संचालन प्रसिद्ध शिकारी जॉय हुकिल द्वारा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर किया जायेगा।

गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि जॉय हुकिल द्वारा किये गये कार्यों से संबंधित फोटो ग्राफ्स आदि सामग्री को संकलित कर पर्यटकों के लिए संरक्षित किया जाय। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि यह कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि नैनीडांडा में पटेलिया नर्सरी में प्लांटेसन का कार्य अन्तिम चरण पर है। उन्होंने नर्सरी में किये जा रहे समुचित कार्यो के बारे में प्रजेंटेंशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। बताया कि नर्सरी में उच्च क्षेत्र प्रजाति 2700 सेब के पेड़ लगाये गये हैं। साथ ही 10 हजार रूट स्टॉक किया गया। बताया कि पटेलिया नर्सरी को प्रदेश की पहली अलग तरह की नर्सरी के रूप में विकसित किया जा रहा है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की क्रमवार जानकारी प्रजेंटेशन के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि जनपद में विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कई योजनाओं पर मनरेगा के तहत डबटेंलिंग कर कार्य किये जा रहे हैं। कहा कि पटेलिया नर्सरी में जल संचय के कार्य उद्यान विभाग के साथ मिलकर किये जा रहे हैं। कहा कि जनपद में पटेलिया नर्सरी के बाद अब करीब 20 हेक्टियर क्षेत्र में कीवी प्लांटेसन के कार्य का शुभारम्भ किया जा रहा है। उन्होंने मौन पालन, न्यू ट्री गार्डन, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ योजना के तहत ‘घौर की पहचान नौनी कू नौ‘ प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक चयनित ग्राम पंचायत में आईएम विलेज के तहत अभिनव कार्य करने की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही जनपद में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित काश्तकारों के द्वारा किये जा रहे बेहतर कार्यों के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान गढ़वाल आयुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि काश्तकारों हेतु लाभान्वित योजनाओं की प्री एण्ड पोस्ट ऑडिट करायें। उन्होंने कहा कि योजनाओं का इम्पेक्ट से क्या असर हो रहा है, इसका समुचित खाका तैयार करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

गढ़वाल आयुक्त ने मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत किये जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। साथ ही नगर निकाय के समीक्षा के दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि अजैविक कूड़ा निस्तारण पर फोकस करें, ताकि हिमालय क्षेत्र की स्वच्छता बनी रहे। मुख्यमंत्री घोषणा की समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अद्यतन सही सूचना का अंकन करना सुनिश्चित करें। जबकि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा के दौरान एल1 एवं एल2 स्तर पर लम्बित प्रकरणों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से शिकायत की प्रकृति की जानकारी लेते हुए शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने वन, खाद्य, लोनिवि, राजस्व, नागर निकाय आदि विभागों के अधिकारियों को लम्बित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए 27 जनवरी, 2021 तक निस्तारित करने को कहा।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी के.एस. रावत, अपर जिलाधिकारी डॉ. एस. के. बरनवाल, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या त्रिलोक सिह अन्ना, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजय शर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. नरेन्द्र कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी डी.एस. राणा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी एम.एस. रावत, एसीएमओ डॉ. अशोक तोमर, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, अधि.अधि.लोनिवि अरूण पाण्डे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.