posted on : जनवरी 25, 2021 6:09 अपराह्न
सतपुली । नगर पंचायत सतपुली के अन्तर्गत थाना सतपुली में मतदाता दिवस के अवसर पर थाना अध्यक्ष संतोष पैथवाल द्वारा पुलिस कर्मियों को मतदान की शपथ दिलाई गई । थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है हमें अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए । इस अवसर पर कांस्टेबल कुलदीप, मनोज कुमार, महेन्द्र कन्याल आदि उपस्थित रहे ।




Discussion about this post